ताजा खबर

उर्विल पटेल ने IPL का सबसे तेज अर्धशतक जड़कर किया बड़ा खुलासा, धोनी के गुरुमंत्र को दिया श्रेय

उर्विल पटेल ने IPL का सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के बाद एमएस धोनी की सलाह का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि माही भाई के गुरुमंत्र ने उनकी पारी में अहम भूमिका निभाई।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Urvil Patel credits MS Dhoni after fastest IPL fifty
Urvil Patel credits MS Dhoni after fastest IPL fifty

Urvil Patel credits MS Dhoni after hitting fastest IPL fifty: आईपीएल 2026 का 53वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला गया, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। इस मैच में CSK के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए उर्विल पटेल ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से ऐसा समां बांधा कि हर कोई तालियां बजाने पर मजबूर हो गया। उर्विल ने छक्कों की बारिश करते हुए महज 13 गेंदों में फिफ्टी पूरी की और इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

CSK vs LSG मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 203/8 का स्कोर खड़ा किया था, जो चेन्नई के लिए काफी मुश्किल माना जा रहा था। वहीं, CSK ने भी 2018 के बाद से 180+ का सफल चेज नहीं किया था। इसी वजह से घरेलू टीम के फैंस चिंता में आ गए। लक्ष्य का पीछा करते हुए संजू सैमसन का विकेट भी जल्दी गिर गया। ऐसे में चेन्नई के लिए हालात मुश्किल हो गए थे, लेकिन फिर उर्विल पटेल नाम की आंधी आई, जो लखनऊ के गेंदबाजों को अपने साथ उड़ा ले गई और बाद में मेजबान टीम 5 विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही। 

यह भी पढ़ें: IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले टॉप-5 खिलाड़ी, धोनी के बराबर पहुंचे रोहित और विराट

पारी के चौथे ओवर में बल्लेबाजी करने आए उर्विल पटेल ने सिंगल के साथ खाता खोला, लेकिन इसके बाद वह सिर्फ छक्कों में डील करते नजर आए। उन्होंने आवेश खान के ओवर में लगातार तीन छक्के जड़े। फिर अगले ओवर में दिग्वेश राठी को निशाना बनाते हुए तीन छक्के और एक चौका लगाया। इसके बाद सातवें ओवर में एक छक्के की मदद से नौ रन बटोरते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया और आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी के मामले में यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। उर्विल ने आउट होने से पहले 23 गेंदों का सामना किया और 282.60 की स्ट्राइक रेट से 65 रन बनाए। उनकी पारी में दो चौके और आठ छक्के शामिल रहे।

एमएस धोनी की खास सलाह उर्विल पटेल के आई काम 

अपनी रिकॉर्ड तोड़ पारी के बाद, आईपीएल को दिए इंटरव्यू में उर्विल पटेल ने एमएस धोनी की खास सलाह का खुलासा किया, जिससे उन्हें अपनी बल्लेबाजी में मदद मिली। उर्विल ने बताया कि जब वह पिछली दो पारियों में नाकाम रहे तो उन्होंने धोनी से क्या बात की। इस बल्लेबाज ने चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान को धन्यवाद भी कहा।

आईपीएल के साथ खास बातचीत में उर्विल ने कहा, 

"जब मैं पिछले 2 मैचों में बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहा, तो मैंने माही भाई से पूछा कि मुझे क्या करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मुझे तुम्हारी स्किल्स पर शक नहीं है, लेकिन मुझे तुम्हारे माइंड पर शक है। बस क्लियर रहो और सही गेंद को सही जगह मारो।’ मैं इस पारी के लिए माही भाई का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।"

उर्विल ने जिस तरह की पारी खेली, उसकी चर्चा लंबे समय तक की जाएगी। रायपुर में RCB vs MI मैच से पहले विराट कोहली को भी CSK के इस बल्लेबाज की धुआंधार पारी का मजा लेते हुए देखा गया। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में