CSE
Toss Index623.7 +2.03%Match Index579.1 +4.27%TIX-IWTO26108.5 +3.16%TIX-CPL2666.1 +2.03%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3594 GAW vs JK +0.00%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3589 TKR vs ABF −1.73%M3588 SNP vs BT −0.73%M3587 SA vs ZIM +4.27%M3586 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3585 SCO-W vs NLD-W +0.00%Toss Index623.7 +2.03%Match Index579.1 +4.27%TIX-IWTO26108.5 +3.16%TIX-CPL2666.1 +2.03%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3594 GAW vs JK +0.00%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3589 TKR vs ABF −1.73%M3588 SNP vs BT −0.73%M3587 SA vs ZIM +4.27%M3586 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3585 SCO-W vs NLD-W +0.00%
ताजा खबर

80 गेंद...175 रन की वो पारी...वैभव सूर्यवंशी को खूब रास आती है जिम्ब्बावे की पिच, जानें 15 साल के वैभव के हैरान करने वाले आंकड़े

भारतीय टीम के जिम्बाब्वे के दौरे पर 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर खास नजरें होंगी। वो इस दौरे पर एक बार फिर से बड़ा धमाका कर सकते हैं।

Vaibhav Sooryavanshi in Zimbabwe
Vaibhav Sooryavanshi in Zimbabwe

Vaibhav Sooryavanshi in Zimbabwe: इंग्लैंड के दौरे का समापन होने के बाद अब टीम इंडिया अफ्रीका की उड़ान भर चुकी है और वहां लैंड भी कर चुकी है, जहां 23 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज होने वाला है। इस सीरीज में एक बार फिर से श्रेयस अय्यर की कप्तानी में हर किसी की नजरें 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी।

जिम्बाब्वे के दौरे पर वैभव सूर्यवंशी से बड़ी उम्मीदें

वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के दौरे पर अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम तो रख दिया, लेकिन वहां वो उम्मीद के अनुरूप अपने करियर की शुरुआत नहीं कर सके। अब फैंस को टीम इंडिया की इस नई सनसनी के जिम्बाब्वे के दौरे पर तहलका मचाने की पूरी आस है। ऐसे में एक खास बात ये है कि वैभव सूर्यवंशी जिम्बाब्वे में कितना खेल चुके हैं और इस दौरान उनका कैसा प्रदर्शन रहा है?

जिम्बाब्वे में वैभव पहले भी खेल चुके हैं मैच

भारतीय क्रिकेट का नया सनसनीखेज नाम बन चुके 15 साल के वैभव सूर्यवंशी चर्चा के बीच जिम्बाब्वे के दौरे पर पहुंच गए हैं। इस खिलाड़ी के लिए ये पहली बार नहीं होगा, जब वो इस देश की सरजमीं पर मैदान में उतरेंगे। क्योंकि इससे पहले वैभव भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए यूथ वर्ल्ड कप में खेल चुके हैं, जो इसी साल जिम्बाब्वे में खेला गया था।

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में वैभव ने खेली थी 80 गेंद में 175 रन की पारी

जहां, इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मैच कभी नहीं भुलाया जा सकता है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों पर 175 रन की तूफानी पारी खेलकर उन्होंने न सिर्फ भारत को रिकॉर्ड छठा अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताया, बल्कि दुनिया को यह भी बता दिया कि भविष्य का सुपरस्टार तैयार है। अपनी इस ऐतिहासिक पारी में वैभव ने 15 चौके और 15 छक्के लगाए और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

जिम्बाब्वे में जमकर बोला है सूर्यवंशी का बल्ला

यही नहीं, जिम्बाब्वे की पिचें वैभव सूर्यवंशी को बेहद रास आती हैं। हरारे और बुलावायो की बल्लेबाजी के अनुकूल विकेटों पर उन्होंने लगातार बड़े स्कोर बनाए हैं। अंडर-19 विश्व कप में उनका बल्ला जमकर बोला और फाइनल में खेली गई 175 रन की विस्फोटक पारी इसका सबसे बड़ा उदाहरण बन गई। इस पूरे टूर्नामेंट में 7 मैच की 7 पारियों में 62.71 की शानदार औसत के साथ 439 रन बनाए थे। जिसमें वो 30 छक्के के साथ 41 चौके लगाने में कामयाब रहे।

 

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में