CSE
Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-ATOZ26102.5 −0.01%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-ATOZ26102.5 −0.01%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%
ताजा खबर

जापान T20I और एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, वरुण-नितीश बाहर; विप्रज निगम की एंट्री

जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 मुकाबले और एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड से वरुण चक्रवर्ती और नितीश कुमार रेड्डी बाहर हो गए हैं। BCCI ने वरुण की जगह विप्रज निगम को चुना है, जबकि नितीश के लिए किसी भी रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया गया है।

Team India updated Squad For Japan Tour
Team India updated Squad For Japan Tour

एशियन गेम्स 2026 और जापानके खिलाफ होने वाले एकमात्र टी20I मुकाबले से टीम इंडिया के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण बाहर हो गए हैं। उनकी जगह लेग स्पिन ऑलराउंडर विप्रज निगम को टीम में शामिल किया गया है। 

वहीं, नितीश कुमार रेड्डी को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया है। इसी वजह से उन्हें जापान टी20I और एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टीम से बाहर कर दिया गया है।

चोट के कारण वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर

वरुण चक्रवर्ती को अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में खेले गए पहले टी20 मुकाबले के दौरान साइड स्ट्रेन की समस्या हुई थी। इस चोट के कारण वह अफगानिस्तान टी20 सीरीज के बाकी मुकाबलों से भी बाहर हो गए थे। उन्हें एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम के साथ यात्रा करनी थी, लेकिन अब चोट के चलते वह जापान टी20I और एशियन गेम्स में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

वरुण की जगह टीम में शामिल किए गए दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर विप्रज निगम को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है। वह आईपीएल 2025 के दौरान चर्चा में आए थे, जब उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 14 मुकाबलों में 11 विकेट लेने के साथ 142 रन भी बनाए थे।

यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड घोषित, 3 खिलाड़ियों की हुई वापसी; जानें 15 सदस्यीय टीम में कौन-कौन शामिल

नितीश कुमार रेड्डी अब खेलेंगे वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज

हार्दिक पांड्या के उपलब्ध न होने के कारण नितीश कुमार रेड्डी को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। इसी वजह से उन्हें एशियन गेम्स और जापान के खिलाफ होने वाले टी20I से वापस ले लिया गया है। इसी वजह से अब जापान में भारत के लिए पेस बॉलिंग के एकमात्र ऑलराउंड विकल्प शिवम दुबे होंगे। 

जापान T20I और एशियन गेम्स के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, विप्रज निगम।

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 273 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में