CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

‘बार-बार खुद को साबित नहीं करूंगा’ - 2027 World Cup पर विराट कोहली का बेबाक बयान, गंभीर-अगरकर को साफ संदेश

विराट कोहली ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर दो टूक जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वे खेलना चाहते हैं, लेकिन बार-बार अपनी वैल्यू साबित नहीं करेंगे। इसे गंभीर-अगरकर के लिए साफ संदेश माना जा रहा है।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 5 मिनट पढ़ें
Virat Kohli ने 2027 ODI World Cup को लेकर दिया बड़ा बयान, गंभीर-अगरकर को साफ़ संदेश
Virat Kohli ने 2027 ODI World Cup को लेकर दिया बड़ा बयान, गंभीर-अगरकर को साफ़ संदेश

विराट कोहली (Virat Kohli) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल 2026 में हिस्सा ले रहे हैं। इस बीच उन्होंने 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर चल रही चर्चाओं पर खुलकर अपनी बात रखी है। कोहली ने साफ कर दिया कि अगर वह क्रिकेट खेल रहे हैं तो भारत के लिए खेलना और वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट का हिस्सा बनना उनकी इच्छा है। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वह अब ऐसे दौर में नहीं हैं, जहां उन्हें बार-बार अपनी वैल्यू या काबिलियत साबित करनी पड़े।

37 वर्षीय कोहली फिलहाल भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेल रहे हैं। उन्होंने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है। ऐसे में 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर उनकी भूमिका पर लगातार चर्चा हो रही है। इसी बीच वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज ने RCB Podcast में अपनी सोच साफ करते हुए कहा कि वह खेलना चाहते हैं, लेकिन माहौल और भरोसा भी उतना ही जरूरी है। 

2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं कोहली

विराट कोहली ने कहा कि अगर वह खेल रहे हैं, तो जाहिर तौर पर उनका लक्ष्य भारत के लिए खेलना है। उन्होंने यह भी माना कि वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करना बड़ी बात है, लेकिन इसके लिए दोनों तरफ से वैल्यू साफ होनी चाहिए। उन्होंने कहा,

"मेरा नज़रिया एकदम स्पष्ट है। अगर मैं जिस माहौल का हिस्सा हूं उसमें कुछ योगदान दे सकता हूं, और माहौल को भी लगता है कि मैं योगदान दे सकता हूं, तो मुझे पहचान मिलेगी। अगर मुझे अपनी काबिलियत और अहमियत साबित करने की जरूरत महसूस कराई जाती है, तो मैं उस माहौल में नहीं रहूंगा। क्योंकि मैं अपनी तैयारी के प्रति ईमानदार हूं।"

बार-बार खुद को साबित करने पर दिया जवाब

कोहली ने सबसे तीखा बयान अपनी वैल्यू साबित करने वाली बात पर दिया। उनका कहना है कि वह अपनी तैयारी, फिटनेस और खेल के प्रति पूरी तरह ईमानदार हैं। वह जब भी मैदान पर उतरते हैं, टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं।

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने आगे जोड़ते हुए कहा, 

"मैं दूसरों से कम नहीं, बल्कि उनसे भी ज़्यादा मेहनत करता हूं। और मैं खेल को सही तरीके से खेलता हूं। अगर आप चाहते हैं कि मैं वनडे मैच में 40 ओवर तक बाउंड्री के पार दौड़ूं, तो मैं बिना किसी शिकायत के ऐसा करूंगा। क्योंकि मैं उसी हिसाब से तैयारी करता हूं। मैं इस बात के लिए तैयार रहता हूं कि 50 ओवर तक, हर गेंद मुझे ऐसी लगेगी जैसे वो मेरे करियर की आखिरी गेंद हो। और मैं उसी तरह बल्लेबाजी करूंगा। और विकेटों के बीच उसी तरह दौड़ूंगा। और टीम के लिए हर संभव कोशिश करूंगा। इस तरह खेलने के बाद, अगर मुझे ऐसी जगह पर होना पड़े जहां मुझे अपनी काबिलियत और अहमियत साबित करनी पड़े, तो वो जगह मेरे लिए नहीं है।"

यह भी पढ़ें: IPL 2026: 5 मुकाबले जिनके नतीजों से प्लेऑफ की टीमें हो सकती हैं तय

गंभीर-अगरकर के लिए साफ संदेश?

विराट कोहली ने गौतम गंभीर या अजीत अगरकर का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन उनका बयान टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स के लिए बड़ा संदेश माना जा रहा है। गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच हैं, जबकि अगरकर चीफ सेलेक्टर हैं। ऐसे में 2027 वर्ल्ड कप की प्लानिंग में दोनों की भूमिका अहम रहने वाली है। 

कोहली ने अपनी बात रखने के लिए एक जॉब करने वाले व्यक्ति का उदाहरण दिया और कहा कि एक समय उसका समर्थन किया जाता है लेकिन एक हफ्ते बात ही उसकी काबिलियत पर सवाल उठाया जाता है। उन्होंने कहा, 

"यह ऐसा है, जैसे कि, क्यों? या तो मुझे पहले दिन ही बता दो कि मैं काफी अच्छा नहीं हूं या मेरी ज़रूरत नहीं है। या अगर आपने कह दिया है कि मैं काफी अच्छा हूं और आप कहते हैं कि हम इसके अलावा कुछ और सोच भी नहीं रहे हैं, तो चुप रहो। मतलब, फिर चुप ही रहो। अगर आप नतीजों के आधार पर ऊपर-नीचे होते रहेंगे, तो आप कभी भी एक जैसा रुख नहीं रख पाएंगे। और मैं ऐसा व्यवहार करने वाला व्यक्ति नहीं हूं। जैसा कि मैंने कहा, जब मैं खेलने आता हूं , तो मुझे पता होता है कि मैं प्रयास और प्रदर्शन के मामले में क्या कर सकता हूं ।

अब देखना होगा कि गंभीर-अगरकर की जोड़ी 2027 वनडे वर्ल्ड कप की प्लानिंग में विराट कोहली को किस तरह देखती है। कोहली ने अपनी ओर से इरादे साफ कर दिए हैं। वह भारत के लिए खेलना चाहते हैं, लेकिन सवालों और उलझनों के बीच नहीं।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में