CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL 2026: 5 बड़े रिकॉर्ड जो विराट कोहली अपने नाम कर सकते हैं

IPL 2026 में विराट कोहली कुछ बड़े रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं। जानें 5 ऐसे रिकॉर्ड जो वो इस सीजन अपने नाम कर सकते हैं।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Virat Kohli IPL 2026 5 Records
Virat Kohli IPL 2026 5 Records

आईपीएल 2026 की शुरुआत शनिवार, 28 मार्च से होने जा रही है और फैंस को पहले ही मैच में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को दिखने का मौका मिलने वाला है। सीजन के ओपनिंग मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) से है। इसी मैच में आरसीबी की तरफ से किंग कोहली भी खेलते नजर आएंगे। लंबे समय बाद एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोई क्रिकेट मुकाबला होने वाला है, इसी वजह से स्टेडियम के हाउसफुल होने की भी उम्मीद लगाई जा रही है। 

इंडियन प्रीमियर लीग का यह सीजन विराट कोहली के लिए भी काफी अहम होने वाला है, क्योंकि टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पहले ही साफ़ कर चुके हैं कि इस टूर्नामेंट के तुरंत बाद 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। वहीं, खबरें हैं कि टूर्नामेंट के लिए संभावित खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी ट्रैक किया जाएगा। इसी वजह से कोहली के पास अपने बल्ले का जलवा दिखाकर मजबूत दावेदारी पेश करने का सुनहरा मौका है। हालांकि, जनवरी के बाद से आरसीबी के पूर्व कप्तान ने कोई भी मुकाबला नहीं खेला है। इसके बावजूद, उनसे काफी ज्यादा उम्मीद है। 

यह भी पढ़ें: MS Dhoni के बगैर IPL 2026 में कैसी हो सकती है चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग XI?

आईपीएल के पहले सीजन से ही विराट कोहली लीग का हिस्सा हैं और अब तक अनगिनत रिकॉर्ड बना चुके हैं। इस बार भी उनके पास कुछ बड़ी उपलब्धियां अपने नाम करने का मौका होगा। तो चलिए नजर डालते हैं उन 5 बड़े रिकॉर्ड पर जो विराट आईपीएल 2026 में बना सकते हैं। 

1. IPL में 9000 रन का आंकड़ा छूने वाला पहला बल्लेबाज बनने का मौका

विराट कोहली के नाम आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन दर्ज हैं। लीग के शुरुआत से अभी तक सिर्फ एक टीम - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, के लिए खेलने वाले कोहली ने 267 मैचों की 259 पारियों में 39.54 की औसत से 8661 रन बनाए हैं। अगर आरसीबी के पूर्व कप्तान ने इस सीजन 339 रन बनाए लिए तो वह आईपीएल में 9000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। 

2. 4000 टी20 रन एक वेन्यू पर बनाने वाला पहला बल्लेबाज 

टी20 क्रिकेट में किसी एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पहले ही विराट कोहली के नाम है। उन्होंने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 109 मैचों में 3618 रन बनाए हैं। अब उनके पास सबसे पहले सिंगल वेन्यू पर 4000 रन बनाने का कारनामा करने का मौका होगा। इसके लिए कोहली को आईपीएल 2026 में 382 रन बनाने होंगे। 

3. किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए 300 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी 

जैसा कि हमें बताया आईपीएल में अभी तक विराट कोहली ने सिर्फ एक ही फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया है, इसी वजह से उनके कुछ रिकॉर्ड काफी खास है। आरसीबी के लिए विराट के बल्ले से आईपीएल में अभी तक 291 छक्के आए हैं। अगर वह नौ छक्के और लगा देते हैं तो फिर किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए 300 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। 

4. IPL में 10 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज 

किंग कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग में अभी तक खेलते हुए आठ शतक बनाए हैं, जो कि किसी भी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक हैं। अब इस लीग में 10 शतक वाला पहला बल्लेबाज बनने के लिए कोहली को दो सेंचुरी बनानी होंगी। उनके पास आईपीएल 2026 में ऐसा करने का मौका होगा। 

5. 14000 टी20 रन बनाने वाले पहले भारतीय 

टी20 क्रिकेट में अभी तक 14000 रन बनाने का कारनामा सिर्फ चार बल्लेबाजों ने ही किया है। इनमें से कोई भी भारतीय नहीं है, लेकिन विराट कोहली के पास IPL 2026 में इस क्लब को ज्वाइन करने का मौका होगा। कोहली के नाम टी20 क्रिकेट में 414 मैचों में 13543 रन दर्ज हैं। अगर वह 457 रन बना लेते हैं तो इतिहास रच देंगे। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 273 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में