CSE
Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%
ताजा खबर

मैदान में धाक जमाने के लिए फिर से तैयार हैं किंग कोहली, खतरें में दिख रहा है सचिन तेंदुलकर का ये खास रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जनवरी 2026 के बाद एक बार फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में उतरने को तैयार हैं। 14 जुलाई को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू हो रही है।

Virat Kohli could break Sachin Tendulkar's record
Virat Kohli could break Sachin Tendulkar's record

Virat Kohli could break Sachin Tendulkar's record:  भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर से इंटरनेशन क्रिकेट में उतरने को तैयार हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से शुरु हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज में विराट कोहली लंबे समय बाद फिर से मैदान में नजर आएंगे।

विराट कोहली के निशानें पर होगा मास्टर-ब्लास्टर सचिन का रिकॉर्ड

वर्ल्ड क्रिकेट में किंग के नाम से पहचान बना चुके विराट कोहली के निशानें पर इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में और कईं कीर्तिमान होने वाले हैं, जहां वो अपने रिकॉर्ड बुक में कुछ और बड़े कारनामों को दर्ज करा सकते हैं, जिसमें एक और खास रिकॉर्ड है, जहां वो सचिन तेंदुलकर जैसे महान बल्लेबाज को पीछे छोड़ सकते हैं।

विराट कोहली के पास सबसे तेज 15000 वनडे रन बनाने का मौका

टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट से संन्यास ले चुके विराट कोहली यहां वनडे में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वो सचिन तेंदुलकर को एक बहुत ही बड़े रिकॉर्ड में पीछे छोड़ सकते हैं। किंग कोहली के पास सचिन तेंदुलकर से भी तेज 15 हजार वनडे रन बनाने का मौका होगा। किंग कोहली 15 हजार वनडे रन से 203 रन पीछे हैं। अगर वो इस सीरीज की 3 पारियों में ये करने में सफल रहे तो सबसे तेज 15000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। सचिन तेंदुलकर ने ये मुकाम 359 पारी में हासिल किया था, तो वहीं कोहली अभी सिर्फ 299 पारी खेले हैं।

विराट कोहली ने वनडे में अब तक बनाए हैं 14797 रन

इसके अलावा विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन का आंकड़ा छूने वाले दूसरे बल्लेबाज बन सकते हैं। अब तक ये कीर्तिमान सिर्फ क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 463 पारियों में 18,426 रन बनाए हैं। वहीं कोहली 299 पारियों में 14,797 रन बना चुके हैं। विराट इंटरनेशनल क्रिकेट में करीब 7 महीनों के बाद उतर रहे हैं। इससे पहले वो जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे मैच खेला था।

टैग:IndiaEngland

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 236 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में