CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

RCB vs GT मैच में विराट कोहली ने हासिल किया बड़ा मुकाम, IPL में बना डाला कभी न टूटने वाला महारिकॉर्ड!

विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। कोहली पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने लगातार आईपीएल के 4 सीजन में 600 या उससे अधिक रन बनाए हैं।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Vira Kohli
Vira Kohli

Virat Kohli IPL Records: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। इस बड़े मैच में कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 25 गेंदों पर 43 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। विराट गजब के फॉर्म में दिख रहे थे और लग रहा था कि वो एक बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन वो अपनेअर्धशतक से चूक गए। 

भले ही कोहली अपनी फिफ्टी पूरी नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने एक ऐसा अनोखा और ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया, जो आईपीएल इतिहास में आज तक कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका है। दरअसल,  कोहली आईपीएल के लगातार चार सीजन में 600 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

कोहली ने आईपीएल में रचा बड़ा कीर्तिमान 

आईपीएल 2026 में कोहली के नाम अब 600 से अधिक रन हो चुके हैं। कोहली साल 2023 से ही आईपीएल में अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर का आनंद ले रहे हैं। साल 2023 में आईपीएल के दौरान उन्होंने रनों का अंबार लगाते हुए दो शानदार शतकों के साथ 639 रन कूट दिए थे। इसके बाद साल 2024 में उन्होंने शानदार वापसी की और भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया था।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Eliminated Playing 11: प्लेऑफ से बाहर हुई टीमों के दिग्गजों को मिलाकर बनी बेस्ट प्लेइंग-11

वर्ल्ड कप में जाने से पहले, उन्होंने आईपीएल 2024 में रनों का तूफान लाते हुए कुल 741 रन बनाए थे और अपने करियर में दूसरी बार ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया था। इस शानदार सीजन के दौरान किंग कोहली के बल्ले से एक बेहतरीन शतक भी निकला था। इसके बाद साल 2025 में जब आरसीबी चैंपियन बनी, तो उस खिताबी सफर में भी दाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज कोहली ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 657 रन बनाए थे। बेंगलुरु ने फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को पटखनी देकर अपना 18 साल लंबा आईपीएल ट्रॉफी का सूखा खत्म किया था।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली का आईपीएल में वही पुराना रौद्र रूप जारी है। अब आईपीएल 2026 में भी लगातार चौथे साल उनके नाम 600 से अधिक रन दर्ज हो चुके हैं और उनकी टीम एक बार फिर फाइनल में जगह बनाने की दहलीज पर खड़ी है

GT को जीत के लिए 255 रनों का लक्ष्य 

धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले की बात करें, तो RCB ने पहले बल्लेबाजी करने के बाद 254/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें सबसे बड़ा योगदान रजत पाटीदार का रहा।  पाटीदार ने हैरतअंगेज बल्लेबाजी करते हुए महज 33 गेंदों पर 93* रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। GT को ये मुकाबला जीतने के लिए 255 रनों का विशालकाय लक्ष्य मिला है। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में