CSE
Toss Index623.7 +2.03%Match Index579.1 +4.27%TIX-IWTO26108.5 +3.16%TIX-CPL2666.1 +2.03%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3594 GAW vs JK +0.00%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3589 TKR vs ABF −1.73%M3588 SNP vs BT −0.73%M3587 SA vs ZIM +4.27%M3586 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3585 SCO-W vs NLD-W +0.00%Toss Index623.7 +2.03%Match Index579.1 +4.27%TIX-IWTO26108.5 +3.16%TIX-CPL2666.1 +2.03%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3594 GAW vs JK +0.00%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3589 TKR vs ABF −1.73%M3588 SNP vs BT −0.73%M3587 SA vs ZIM +4.27%M3586 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3585 SCO-W vs NLD-W +0.00%
ताजा खबर

कब होगा एशिया कप का अगला एडिशन? जानें फॉर्मेट, तारीख से लेकर वेन्यू की पूरी डिटेल्स

एशियाई क्रिकेट टीमों के सबसे बड़े इवेंट एशिया कप के अगले संस्करण का आयोजन 2027 में होगा। भारत ने पिछले एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था।

Asia Cup 2027 Full Details
Asia Cup 2027 Full Details

Asia Cup 2027 Full Details: वर्ल्ड क्रिकेट की नजरें अब धीरे-धीरे अगले साल होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप पर जाने लगी हैं। क्रिकेट के इस सबसे बड़े महाकुंभ से पहले एशियाई क्रिकेट टीमों के बीच होने वाले सबसे बड़े इवेंट एशिया कप का भी आयोजन होना है। एशिया कप का अगला एडिशन अगले साल होना है। ऐसे में हर किसी को इसका बेसब्री से इंतजार है।

एशिया कप 2027 की फुल डिटेल्स

मेंस एशिया कप 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम चैंपियन बनी थी, जिन्होंने पाकिस्तान को फाइनल मुकाबले में 5 विकेट से हराया था। पिछले साल एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला गया था। अब अगले साल होने वाले इस टूर्नामेंट के फॉर्मेट, मेजबान, वेन्यू और तारीख पर हर किसी की नजरें हैं, तो चलिए आपको इस आर्टिकल में एशिया कप के अगले एडिशन की पूरी डिटेल्स बताते हैं।

बांग्लादेश करेगा एशिया कप की मेजबानी

वर्ल्ड कप के बाद दूसरा सबसे बड़ा इवेंट माना जाने वाला एशिया कप के अगले सीजन का मेजबान बांग्लादेश होगा। बांग्लादेश इससे पहले 5 बार इस मेगा इवेंट का आयोजन कर चुका है। यहां पर 1988, 2000, 2012, 2014 और 2016 में एशिया कप हो चुका है। वहीं 2027 में होने वाला एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा, क्योंकि उसी साल अक्टूबर में वनडे वर्ल्ड कप शुरू होना है। जिसमें एशिया की कुल 8 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं, इसमें से भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की सीधी एन्ट्री हो गई है, तो वहीं 3 टीमों को क्वालिफाई करना होगा।

18 जून 2027 से शुरू हो सकता है एशिया कप

एशिया कप 2027के शेड्यूल की बात करें तो फिलहाल एशियन क्रिकेट काउंसिल की तरफ से कोई आधिकारिक तारीख तो जारी नहीं हुई है, लेकिन खबरों की माने तो ये टूर्नामेंट अगले साल 18 जून से शुरू होगा और फाइनल मुकाबला 4 जुलाई को होगा। ये एडिशन कुल 16 दिन तक चलने वाला है, तो वहीं इस दौरान फाइनल सहित कुल 19 मुकाबले खेले जाएंगे। 

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में