CSE
Toss Index543.6 −3.11%Match Index764.8 +4.27%TIX-CPL2663.5 −3.11%TIX-AVII26101.7 +1.66%TIX-SAWT26111.1 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3612 ML vs UAE +0.00%M3611 BT vs GAW +0.00%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%M3607 BT vs JK −1.29%M3606 GAW vs TKR −0.17%M3605 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3604 NAM vs SA +4.27%M3603 BT vs SNP −1.98%Toss Index543.6 −3.11%Match Index764.8 +4.27%TIX-CPL2663.5 −3.11%TIX-AVII26101.7 +1.66%TIX-SAWT26111.1 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3612 ML vs UAE +0.00%M3611 BT vs GAW +0.00%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%M3607 BT vs JK −1.29%M3606 GAW vs TKR −0.17%M3605 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3604 NAM vs SA +4.27%M3603 BT vs SNP −1.98%
ताजा खबर

जिस एशिया कप ट्रॉफी को लेकर भाग गए थे मोहसिन नकवी, आखिर अब तक कहां है वो? BCCI का हैरान करने वाला खुलासा

भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछले साल सितंबर में खेले गए मेंस एशिया कप टूर्नामेंट को अपने नाम किया था। फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी थी।

Asia Cup 2025 Trophy
Asia Cup 2025 Trophy

Where is the Asia Cup 2025 trophy: भारतीय क्रिकेट टीम एशिया क्रिकेट की असली किंग है। टीम इंडिया सालों से सब कॉन्टिनेंट की क्रिकेट पर राज कर रही है। इसी बादशाहत को टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 में भी जारी रखा और वहां पाकिस्तान को खिताबी जंग में मात देकर एशिया कप की चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा किया।

अब तक कहां है एशिया कप 2025 की ट्रॉफी?

टी20 फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप के चैंपियन हम हैं, लेकिन हमें अब तक इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी को हाथ लगाने का मौका तक नहीं मिल सका है। पिछले साल हुए एशिया कप टूर्नामेंट के फाइनल में पीसीबी के चीफ और एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी भारतीय टीम को ट्रॉफी दिए बिना ही वहां से ट्रॉफी लेकर रफूचकर हो गए। ऐसे में अब एक सवाल हर किसी के मन में होगा कि आखिर एशिया कप की वो ट्रॉफी अब तक कहां है?

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का ट्रॉफी को लेकर बड़ा खुलासा

एशिया कप ट्रॉफी 2025 कहां है और इसे लेकर मौजूदा क्या स्थिति है, इसे लेकर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। बोर्ड के इस आला अधिकारी ने दो टूक शब्दों में बताया है कि अभी तक उन्हें ये ट्रॉफी नहीं मिली है और इसे लेकर ACC और ICCमें भी कईं बार अपनी आवाज उठा चुके हैं।

राजीव शुक्ला ने पीटीआई के साथ बात करते हुए कहा कि

जहां तक एशिया कप ट्रॉफी का सवाल है, हमने ACC के अध्यक्ष और निदेशकों से ट्रॉफी सौंपने का बार-बार अनुरोध किया है। लेकिन उनकी तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। हमने उनसे बात की है, लेकिन अगर वो ट्रॉफी नहीं सौंपते हैं तो इससे क्या फर्क पड़ता है? पूरी दुनिया जानती है कि हम वहां जीते हैं। भले ही ट्रॉफी हमें अभी तक नहीं मिली है, लेकिन हम इसे हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं. विजेता हम ही हैं।

ट्रॉफी है ACC हेडक्वार्टर में कैद, नकवी मानने को नहीं है तैयार

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो टीम इंडिया के द्वारा इस ट्रॉफी को मोहसिन नकवी के हाथों से लेने से इनकार के बाद पीसीबी चीफ उस टाइटल को अपने साथ होटल ले गए। इसके बाद इस चमचमाती ट्रॉफी को दुबई में स्थित ACC के हेड क्वार्टर में रख दिया गया। नियमों के अनुसार अध्यक्ष की अनुमति के बिना इस ट्रॉफी को ना तो नहीं ले जाया जा सकता है और ना ही किसी को सौंपा जा सकता है। 

टैग:India

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 267 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में