CSE
Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-ATOZ26102.5 −0.01%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-ATOZ26102.5 −0.01%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%
ताजा खबर

ICC ट्रॉफी का असली बादशाह कौन? ऑस्ट्रेलिया के सामने भारत-इंग्लैंड-न्यूजीलैंड भी पीछे, कंगारुओं का ऐतिहासिक राज

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में हुए आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर एक और आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की है।

Australia Men's and Wemen's Cricket Team
Australia Men's and Wemen's Cricket Team

Australia Win Most ICC Trophies: क्रिकेट वर्ल्ड में आईसीसी टूर्नामेंट जीतना किसी भी क्रिकेट टीम के लिए सबसे बड़ा सपना होता है... आईसीसी के बैनर तले होने वाले इवेंट्स में अपना वर्चस्व दिखाना और उसे बरकरार रखना बहुत बड़ी बात है।

आईसीसी इवेंट्स में ऑस्ट्रेलिया का है सबसे बड़ा राज

लेकिन जब बात आईसीसी ट्रॉफियों पर राज करने की आती है, तो एक ही नाम सबसे ऊपर नजर आता है, वो है ऑस्ट्रेलिया। कंगारू की मेंस से लेकर विमेंस टीम ने ऐसा दबदबा बनाया है कि भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी दिग्गज टीमें मिलकर भी उनके बराबर नहीं पहुंच सकीं।

कंगारू क्रिकेट है आईसीसी टूर्मामेंट्स की असली बादशाह

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने एक और आईसीसी खिताब अपने नाम कर अपनी बादशाहत को और मजबूत कर दिया है, जब कंगारू विमेंस टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की केबिनेट में एक और ट्रॉफी सज चुकी है।

अब सवाल है कि आईसीसी इवेंट्स में ऑस्ट्रेलिया के पास आखिर कितनी ट्रॉफी हैं? कंगारू क्रिकेट के मेंस और विमेंस टीम के मिलाकर ट्रॉफी का खजाना लगता है। तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं क्यों वर्ल्ड क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी टूर्नामेंट्स का सबसे बड़ा 'बादशाह' है?

ऑस्ट्रेलिया की मेंस से लेकर विमेंस टीम का आईसीसी टूर्नामेंट में वर्चस्व

वर्ल्ड क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का वर्चस्व आज का नहीं है बल्कि जब से क्रिकेट का आगाज हुआ तब से ही कंगारू क्रिकेट टीम का अलग ही जलवा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की मेंस से लेकर विमेंस टीम ने मिलकर आईसीसी इवेंट्स में खिताब का खजाना तैयार किया है। आईसीसी टेस्ट चैंपियंस से लेकर वनडे वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और टी20 वर्ल्ड कप में येलो आर्मी ने अपना प्रभुत्व स्थापित किया है।

ऑस्ट्रेलिया की मेंस-विमेंस टीम ने मिलकर जीती कुल 24 ट्रॉफी

आईसीसी टूर्नामेंट्स में ऑस्ट्रेलिया की पुरुष और महिला टीम ने मिलकर अब तक 24 ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब उनका 24वां टाइटल रहा। अब बात आती है ऑस्ट्रेलिया की मेंस और विमेंस दोनों टीम ने किस फॉर्मेट में कितने-कितने खिताब जीते?

ऑस्ट्रेलिया मेंस क्रिकेट टीम की ट्रॉफियां: 10

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप-  2023

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप- 1987, 1999, 2003, 2007, 2015, 2023

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी- 2006, 2009

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप- 2021

ऑस्ट्रेलिया विमेंस क्रिकेट टीम की ट्रॉफियां: 14

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप- 1978, 1982, 1988, 1997, 2005, 2013, 2022

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप- 2010,  2012,  2014,  2018,  2020,  2023, 2026

भारत, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड मिलकर जीते हैं 25 ट्रॉफियां

ऑस्ट्रेलिया की मेंस टीम ने 10 और विमेंस टीम ने कुल 14 ट्रॉफी अपने नाम की है। यानी दोनों ही टीम ने मिलकर कुल 24 आईसीसी ट्रॉफियां जीती है, तो वहीं भारत, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमें मिलकर भी इतनी टॉफी नहीं जीत सकी हैं। भारत ने 9 आईसीसी इवेंट्स में जीत हासिल की, तो वहीं इंग्लैंड ने 8 और न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज ने 4-4 बार ये तमगा अपने नाम किया। 

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 236 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में