IPL 2026: कल का PBKS vs MI मैच किसने जीता? पॉइंट्स टेबल में किसे हुआ फायदा-नुकसान

IPL 2026 में कल पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का मैच हुआ। इसमें MI ने PBKS को 6 विकेट से हराया, जानें पूरे मैच का हाल और पॉइंट्स टेबल अपडेट

Abhay Kumar
Abhay Kumar

4 मिनट पढ़ें
PBKS vs MI Match Winner
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

Who won yesterday's PBKS vs MI Match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में गुरुवार, 14 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच सीजन का 58वां मैच खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला और पंजाब को 6 विकेट से हराया। घरेलू मैदान पर पहले खेलते हुए पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए और 201 का टारगेट दिया। जवाब में मुंबई ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 205 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। 

इस तरह मुंबई इंडियंस ने सीजन में अपनी चौथी जीत दर्ज की और अब उनके 12 मैचों में 8 अंक हो गए हैं। हालांकि, MI अभी भी पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है। वहीं, लगातार पांचवीं हार के बाद, पंजाब किंग्स 12 मैचों में 13 अंक के साथ चौथे स्थान पर बरकरार है। 

अच्छी शुरुआत का पंजाब किंग्स नहीं उठा पाई फायदा, लोअर ऑर्डर ने बचाई लाज 

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स को प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की ओपनिंग जोड़ी ने 50 रनों की शुरुआत दिलाई। इस साझेदारी का अंत पावरप्ले के अंतिम ओवर में हुआ और प्रियांश 17 गेंदों में 22 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। उनके जोड़ीदार प्रभसिमरन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और 107 के स्कोर पर आउट होने से पहले 32 गेंदों में 57 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और चार छक्के भी शामिल रहे। 

हालांकि, यहां से पंजाब किंग्स की पारी लड़खड़ाई सी गई और जल्दी-जल्दी 5 विकेट गिरने से स्कोर 7 विकेट पर 140 हो गया। इस दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर 4 रन बनाकर पवेलीयूआन लौटे। वहीं, कूपर कोनॉली के बल्ले से 21 रन आए। लग रहा था कि पंजाब के लिए 200 का स्कोर भी मुश्किल होगा लेकिन लोअर ऑर्डर में अजमतुल्लाह ओमरजई ने 17 गेंदों में 38 रन बनाकर रनों की रफ़्तार बढ़ाई। फिर इम्पैक्ट प्लेयर विष्णु विनोद (15*) और जेवियर बार्टलेट (18*) ने स्कोर को 200 तक पहुंचा दिया। मुंबई इंडियंस के लिए सबसे सफल गेंदबाज शार्दुल ठाकुर रहे, जिन्होंने 4 सफलताएं अपने नाम कीं। 

रोहित शर्मा ने किया निराश, तिलक-रिकेल्टन की पारियों से मुंबई की जीत 

लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस को ओपनर्स ने 61 रनों की शुरुआत दिलाई, जिसमें रयान रिकेल्टन ने 23 गेंदों में 48 रनों का योगदान दिया। हालांकि, रोहित शर्मा शुरुआत से ही जूझते नजर आए और फिर 26 गेंदों में 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। नमन धीर भी 9 रन बनाकर चलते बने।

इसके बाद तिलक वर्मा ने शेरफेन रदरफोर्ड (20) के साथ 61 और विल जैक्स (25*) के साथ 56* रनों की साझेदारी करते हुए अपनी टीम को 20वें ओवर में जीत दिला दी।  तिलक ने शानदार पारी खेली और 33 गेंदों में 75 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी पारी में छह चौके और छह छक्के शामिल रहे। पंजाब किंग्स की तरफ से गेंदबाजी में अजमतुल्लाह ओमरजई को सबसे ज्यादा 2 विकेट मिले। 

यह भी पढ़ें: तिलक वर्मा की कप्तानी में श्रीलंका जाएगी टीम इंडिया, सूर्यवंशी, प्रियांश समेत इन 15 खिलाड़ियों को मिला मौका; देखें पूरा स्क्वॉड

PBKS vs MI मैच के बाद IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल का हाल 

स्थान टीम का नाम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12 8 4 0 16 +1.053
2 गुजरात टाइटंस 12 8 4 0 16 +0.551
3 सनराइजर्स हैदराबाद 12 7 5 0 14 +0.331
4 पंजाब किंग्स 12 6 6 1 13 +0.355
5 चेन्नई सुपर किंग्स 11 6 5 0 12 +0.185
6 राजस्थान रॉयल्स 11 6 5 0 12 +0.082
7 दिल्ली कैपिटल्स 12 5 7 0 10 -0.993
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 11 4 6 1 9 -0.198
9 मुंबई इंडियंस 12 4 8 0 8 -0.504
10 लखनऊ सुपर जायंट्स 11 3 8 0 6 -0.907

टैग:

हमें फॉलो करें

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में