CSE
Toss Index623.7 +2.03%Match Index579.1 +4.27%TIX-IWTO26108.5 +3.16%TIX-CPL2666.1 +2.03%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3594 GAW vs JK +0.00%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3589 TKR vs ABF −1.73%M3588 SNP vs BT −0.73%M3587 SA vs ZIM +4.27%M3586 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3585 SCO-W vs NLD-W +0.00%Toss Index623.7 +2.03%Match Index579.1 +4.27%TIX-IWTO26108.5 +3.16%TIX-CPL2666.1 +2.03%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3594 GAW vs JK +0.00%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3589 TKR vs ABF −1.73%M3588 SNP vs BT −0.73%M3587 SA vs ZIM +4.27%M3586 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3585 SCO-W vs NLD-W +0.00%
ताजा खबर

इंग्लैंड के खिलाफ LIVE मैच में शुभमन गिल ने क्यों छोड़ा मैदान? असल वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला साउथैंपटन में खेला गया। इस मैच में भारत ने 6 विकेट से जीत हासिल की, लेकिन कप्तान शुभमन गिल को बीच में रिटायर हर्ट होना पड़ा।

IND vs ENG ODI Series 2026 Shubman Gill
IND vs ENG ODI Series 2026 Shubman Gill

IND vs ENG ODI Series 2026 Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम ने यूके के इस दौरे पर जीत का स्वाद पहली बार चखा। 3 मैचों की वनडे सीरीज का साउथैंप्टन में खेले गए पहले मैच को भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। लेकिन इन सबके बीच टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल का लाइव मैच में मैदान छोड़ना हर किसी को टेंशन में डाल गया है।

शुभमन गिल को बल्लेबाजी के दौरान बीच में ही छोड़ना पड़ा मैदान

भारत और इंग्लैंड के बीच इस मुकाबले में 259 रन क लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और विराट कोहली के फ्लॉप होने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कमाल की बल्लेबाजी की। वो इस मैच में पूरी तरह से कन्ट्रोल में दिख रहे थे और अपने शतक की तरफ आसानी से बढ़ रहे थे, तभी 80 रन के निजी स्कोर पर उनको मैदान छोड़ना पड़ा।

पैरों में क्रैम्प्स की वजह से शुभमन गिल हुए रिटायर हर्ट

इतनी अच्छी लय में होने के बावजूद अचानक शुभमन गिल को रिटायर्ट हर्ट क्यों होना पड़ा? ये सवाल हर किसी के मन में है, लेकिन इसकी वजह अब सामने आ गई है। दाएं हाथ के इस स्टार बल्लेबाज को बैटिंग के दौरान पैरों में तकलीफ होने लगी। पहली बार ऐसा होने पर तो उन्होंने खेलना जारी रखा, लेकिन दूसरी बार फिर से वो परेशानी में नजर आए।

पहली बार दिक्कत के बावजूद खेलते दिखे, दूसरी बार फिर से हुई परेशानी

गिल को जब दूसरी बार पैरों में फिर से दिक्कत होने लगी तो फिजियो उनके पैरों में मालिश करते हुए दिखे। अब ज्यादा तकलीफ होने की वजह से गिल वहीं बैठ गए और इसके बाद मैदान छोड़ना ही उन्होंने सही समझा। टीम इंडिया के लिए ये अच्छा संकेत तो नहीं था, लेकिन ज्यादा बड़ी इंजरी ना हो जाए इस वजह से मैदान छोड़ना ज्यादा सही माना जाता है।

शुभमन गिल ने बनाए 80 रन, शानदार लय में दिखे कप्तान

इंग्लैंड के खिलाफ इस मुकाबले में शुभमन गिल बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने 75 गेंद में नाबाद 80 रन की पारी खेली और इस पारी के दौरान 11 चौके और 1 छक्का लगाया। अब इस शानदार फॉर्म के बीच उनका जाना भारतीय टीम के लिए अच्छा संकेत नहीं है। अब उनकी फिटनेस की क्या अपडेट आती है, ये तो वक्त बताएगा।

 

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में