CSE
Toss Index539.9 −0.11%Match Index872.6 +2.84%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-AVII26105.9 +4.16%TIX-SAWT26121.3 +9.16%TIX-CPL2660.4 −7.73%TIX-UAET2699.3 −0.73%TIX-SLTO26102.7 +2.73%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3617 ML vs UAE +0.00%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3613 ZIM vs AUS +2.60%M3612 ML vs UAE +4.27%M3611 BT vs GAW −4.62%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%Toss Index539.9 −0.11%Match Index872.6 +2.84%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-AVII26105.9 +4.16%TIX-SAWT26121.3 +9.16%TIX-CPL2660.4 −7.73%TIX-UAET2699.3 −0.73%TIX-SLTO26102.7 +2.73%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3617 ML vs UAE +0.00%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3613 ZIM vs AUS +2.60%M3612 ML vs UAE +4.27%M3611 BT vs GAW −4.62%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%
ताजा खबर

WI vs SL 3rd T20I: तीसरे T20I मुकाबले में दिखा जेसन होल्डर का जलवा, श्रीलंका के जबड़े से छिनी जीत

जेसन होल्डर के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत वेस्टइंडीज ने तीसरे टी20 मुकाबले में श्रीलंका को रोमांचक मैच में हराकर सीरीज का शानदार अंत किया।

WI vs SL 3rd T20I: Jason Holder shines in the third T20I
WI vs SL 3rd T20I: Jason Holder shines in the third T20I

WI vs SL 3rd T20I: घरेलू सरजमीं पर एकदिवसीय श्रृंखला हारने के बाद वेस्टइंडीज ने टी20 में जबरदस्त वापसी की और तीन मैचों की T20 श्रृंखला को 2-1 से अपने नाम कर लिया। श्रृंखला का आखिरी T20I मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, एक समय पर श्रीलंका की जीत तय लग रही थी, लेकिन आखिरी 2 ओवरों में बाजी पलट गई और वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया। वेस्टइंडीज की इस जीत में जेसन होल्डर सबसे अहम खिलाड़ी रहे, इन्होंने मात्र 5 गेंद पर 21 रन बनाते हुए मैच का नतीजा ही पलट दिया। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी श्रीलंका टीम 20 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 169 रन ही बना पाई। जवाब में वेस्टइंडीज ने 19.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

WI vs SL तीसरे T20 में 100 के अंदर श्रीलंका की आधी टीम लौटी पवेलियन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम सलामी बल्लेबाज कुसल मेंडिस सिर्फ 5 रन बनाकर मैथ्यूफोर्ड का शिकार हो गए। इसके बाद ओपनर पथुम निसांका और कामिल मिशारा ने पारी को संभालते हुए स्कोर को 51 तक पहुंचाया। लेकिन फिर निसांका 17 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद, बल्लेबाजी करने आए पवन रत्नायके अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इस तरह पावरप्ले में ही 3 विकेट गिर गए।

पावरप्ले के बाद भी श्रीलंका की पारी में विकेटों का सिलसिला जारी रहा, श्रीलंका ने 88 के स्कोर तक अपने 5 विकेट खो दिए और आधी टीम पवेलियन लौट गई।

वेल्लालागे ने पहुंचाया सम्मानजनक स्कोर तक, जोसेफ ने चटकाए 5 विकेट 

111 के स्कोर पर 6 विकेट खोने के बाद श्रीलंका के लिए इस मुकाबले में 150 का स्कोर भी मुश्किल लग रहा था लेकिन दुनिथ वेल्लालागे ने वानिन्दु हसरंगा (21) के साथ 49 रनों की अहम साझेदारी करते हुए अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक ले गए। वेल्लालागे ने 28 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली। वेस्टइंडीज की तरफ से शमर जोसेफ ने बेहद घातक गेंदबाजी की और 33 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए।

पहले 10 ओवर में बिखरी वेस्टइंडीज की पारी 

लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी वेस्टइंडीज टीम के कप्तान शाई होप शुन्य के स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद, शिमरोन हेटमायर ने ब्रेंडन किंग (16) के साथ मिलकर स्कोर को 50 के पार पहुंचाया। हेमटायर ने तेजतर्रार पारी खेली और 19 गेंदों में 32 रन बनाए। 

रदरफोर्ड का शानदार अर्धशतक, होल्डर ने आतंक मचाकर वेस्टइंडीज को दिलाई जीत

WI vs SL 3rd T20I: Jason Holder shines in the third T20I

53 के स्कोर तक 4 विकेट गिरने से वेस्टइंडीज की टीम मुश्किल में नजर आ रही थी लेकिन फिर रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड के बीच बनी साझेदारी ने वेस्टइंडीज को मैच में बनाए रखा। हालांकि, ये दोनों बल्लेबाज ज्यादा तेजी से रन नहीं जोड़ पाए। आखिरी दो ओवर में वेस्टइंडीज को 29 रनों की जरूरत थी।

19वें ओवर में जेसन होल्डर ने तीन छक्के लगाकर दबाव को काफी कम कर दिया और मैच वेस्टइंडीज के पक्ष में चला गया। इसके बाद, अंतिम ओवर की तीसरी गेंद पर चौके के साथ रदरफोर्ड ने फिफ्टी पूरी की और स्कोर भी लेवल हो गया। फिर चौथी गेंद पर सिंगल के साथ रदरफोर्ड ने अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। होल्डर ने नाबाद रहते हुए सिर्फ 5 गेंदों में 21 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से वानिन्दु हसरंगा को सबसे ज्यादा 2 विकेट मिले।

यह भी पढ़ें: WI vs SL Dream11 Prediction, 3rd T20I - पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

लेखक के बारे में

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में