वेस्टइंडीज के खिलाफ होम सीरीज में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल, वनडे से टी20 तक जानिए हर मुकाबले की तारीख
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत के दौरे पर आ रही है। 27 सितंबर से दोनों ही टीमों के बीच जंग शुरू होगी, इस दौरान 3 वनडे मैचों की सीरीज के साथ ही 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी।

West Indies Tour of India 2026 Full Schedule: भारतीय क्रिकेट टीमके फैंस के लिए आने वाले दिन बेहद खास होने वाले हैं। एक तरफ टीम इंडिया की नजर वनडे क्रिकेट में अपनी तैयारियों को मजबूत करने पर होगी, तो दूसरी ओर टी20 फॉर्मेट में नए समीकरण और युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सबकी निगाहें रहेंगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज में क्रिकेट का रोमांच लगातार बना रहेगा। लेकिन सवाल यह है कि दोनों टीमों के बीच मुकाबले कब और किन मैदानों पर खेले जाएंगे? आइए जानते हैं पूरी जानकारी।
3 वनडे मैचों से होगी शुरुआत
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर 2026 से होगा। दोनों टीमों के बीच कुल तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। इसके बाद 30 सितंबर को गुवाहाटी और 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में मुकाबला खेला जाएगा।
यह भी पढ़े- 100वीं सालगिरह पर BCCI का बड़ा धमाका! भारत से भिड़ेगी World XI, मैदान पर दिखेंगे दुनिया के दिग्गज
वनडे सीरीज में शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी ने इस सीरीज को खास बना दिया है। दोनों अनुभवी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर क्रिकेट फैंस की खास नजर होगी। हालांकि कुछ स्टार खिलाड़ी सीरीज से दूर रहेंगे, क्योंकि श्रेयस अय्यर की कप्तानी में वनडे के कुछ बड़े खिलाड़ी एशियन गेम्स में अपना जलवा दिखाएंगे।
मैच तारीख वेन्यू
पहला वनडे 27 सितंबर तिरुवनंतपुरम
दूसरा वनडे 30 सितंबर गुवाहाटी
तीसरा वनडे 3 अक्टूबर न्यू चंडीगढ़
टी20 सीरीज में भी होगा जबरदस्त मुकाबला
वनडे सीरीज के रोमांच के बाद दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। इसकी शुरुआत 6 अक्टूबर से लखनऊ में होगी। दूसरा टी20 मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची, तीसरा 11 अक्टूबर को इंदौर, सीरीज का चौथा मुकाबला 14 अक्टूबर को हैदराबाद और पांचवां मैच 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा।
टी20 सीरीज में श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा युवा खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। वेस्टइंडीज की टीम अपने आक्रामक खेल के लिए जानी जाती है, इसलिए टी20 मुकाबलों में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में रोमांच देखने को मिल सकता है।
मैच तारीख वेन्यू
पहला टी20 इंटरनेशनल 6 अक्टूबर लखनऊ
दूसरा टी20 इंटरनेशनल 9 अक्टूबर रांची
तीसरा टी20 इंटरनेशनल 11 अक्टूबर इंदौर
चौथा टी20 इंटरनेशनल 14 अक्टूबर हैदराबाद
पांचवां टी20 इंटरनेशनल 17 अक्टूबर बेंगलुरू




