CSE
Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%
ताजा खबर

क्या वनडे वर्ल्ड कप 2027 के बाद भी गौतम गंभीर बने रहेंगे टीम इंडिया के कोच, रिपोर्ट में हुआ हैरान करने वाला खुलासा

भारतीय क्रिकेट टीम के साथ गौतम गंभीर ने अपना कार्यकाल जुलाई 2024 में शुरू किया था। इसके बाद से उनके मार्गदर्शन में कुछ अच्छी और कुछ बुरी यादें शामिल रही।

Gautam Gambhir
Gautam Gambhir

Team India Head Coach Gautam Gambhir's tenure: भारतीय क्रिकेट टीम के आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ बैक टू बैक टी20 सीरीज में हार के बाद कईं तरह के सवाल खड़े हुए हैं, जिसमें टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी सीधे तौर पर टारगेट किए गए हैं। गौतम गंभीर को भारतीय टीम में 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक का कार्यकाल सौंपा गया है।

क्या 2027 के वर्ल्ड कप के बाद गौतम गंभीर नहीं होंगे हेड कोच?

अगले साल अक्टूबर-नवंबर में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप होने जा रहा है, जहां भारतीय टीम गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में ही खेलने उतरेगी। ऐसे में एक बड़ा सवाल ये है कि क्या 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के बाद गौतम गंभीर के कार्यकाल के खत्म होते ही उन्हें हटा दिया जाएगा या उनका कार्यकाल बढ़ाया जाएगा।

क्या गौतम गंभीर वर्ल्ड कप के बाद भी बने रहेंगे हेड कोच?

2024 के टी20 वर्ल्ड कप के खिताबी जीत के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हुआ और बीसीसीआई ने गौतम गंभीर को 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक के लिए हेड कोच नियुक्त किया था। ऐसे में क्या गंभीर का कार्यकाल खत्म होते ही बीसीसीआई किसी दूसरे हेड कोच की तरफ रूख करेगी या फिर गंभीर पर ही आगे भरोसा जताया जाएगा, इसे लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है।

गौतम गंभीर का 2028 के ओलंपिक्स तक बढ़ाया जा सकता है कार्यकाल- रिपोर्ट्स

एक न्यूज सोर्स की माने तो गौतम गंभीर को 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के खत्म होने के बाद आगे मौका दिया जा सकता है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि हेड कोच की नजरें 2028 में लांस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक्स पर टिकी हैं। जहां गंभीर का टारगेट गोल्ड मेडल पर है। ऐसे में बोर्ड भी उन्हें आगे मौका दे सकती है, क्योंकि गंभीर के कार्यकाल में ही भारत ने 2026 का टी20 वर्ल्ड कप जीता था। गंभीर को हेड कोच के कॉन्ट्रेक्ट में एक साल के एक्सटेंशन की जरूरत होगी और माना जा रहा है कि बीसीसीआई उनका कार्यकाल एक साल तक के लिए आगे बढ़ा सकती है।

 

 

 

टैग:India

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 236 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में