CSE
Toss Index623.7 +2.03%Match Index579.1 +4.27%TIX-IWTO26108.5 +3.16%TIX-CPL2666.1 +2.03%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3594 GAW vs JK +0.00%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3589 TKR vs ABF −1.73%M3588 SNP vs BT −0.73%M3587 SA vs ZIM +4.27%M3586 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3585 SCO-W vs NLD-W +0.00%Toss Index623.7 +2.03%Match Index579.1 +4.27%TIX-IWTO26108.5 +3.16%TIX-CPL2666.1 +2.03%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3594 GAW vs JK +0.00%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3589 TKR vs ABF −1.73%M3588 SNP vs BT −0.73%M3587 SA vs ZIM +4.27%M3586 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3585 SCO-W vs NLD-W +0.00%
ताजा खबर

वर्ल्ड कप 2027 का गणित समझिए! बिना क्वालिफायर कौन-कौन सी टीमें सीधे खेलेंगी? 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन पर मंडराया खतरा

आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2027 की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया कर रहे हैं। अगले साल अक्टूबर-नवंबर में ये टूर्नामेंट होने की संभावना है।

ICC ODI World Cup 2027
ICC ODI World Cup 2027

ICC ODI World Cup 2027 Qualification Scenarios: दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की उत्सुकता समय के साथ तेज होती जा रही है। इस मेगा इवेंट में भाग लेने वाली टीमों को लेकर आईसीसी ने डायरेक्ट एन्ट्री घोषित कर दी है।

वर्ल्ड कप 2027 के लिए सीधे एन्ट्री का पूरा समीकरण

इस टूर्नामेंट में मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को सीधी एन्ट्री है, तो वहीं नामीबिया के लिए क्वालिफायर राउंड की चुनौती पार करनी होगी। लेकिन अब सवाल ये है कि इस टूर्नामेंट के लिए किन-किन टीमों को सीधे एन्ट्री मिलेगी और इसकी डेड लाइन कब तक है। तो चलिए इस पूरे समीकरण को समझते हैं।

30 सितंबर तक रैंकिंग के आधार पर टॉप-8 टीमों को मिलेगा सीधे प्रवेश

आईसीसी ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भाग लेने वाली टीमों के लिए डायरेक्ट एन्ट्री को लेकर 30 सितंबर 2026 तक की डेडलाइन है। इसके बाद रैंकिंग के हिसाब से टीमों को क्वालिफायर राउंड खेलना पड़ेगा। मौजूदा वनडे रैंकिंग को देखते हुए कईं बड़ी टीमों का रास्ता सीधे एन्ट्री के लिए साफ नजर आ रहा है, लेकिन 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन रही वेस्टइंडीज की डगर थोड़ी मुश्किल दिख रही है।

भारत, ऑस्ट्रेलिया समेत 7 टीमों का स्थान दिख रहा है तय

30 सितंबर तक जिन टीमों की एन्ट्री लगभग तय है, उनमें मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के अलावा रैंकिंग के आधार पर टीम इंडिया के अलावा न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड को डायरेक्ट एन्ट्री मिलना लगभग तय है, तो वहीं अफगानिस्तान, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज की टीमें क्रमशः आठवें, नवें और दसवें स्थान पर हैं।

वेस्टइंडीज को खेलना पड़ सकता है क्वालिफायर राउंड

इन 3 टीमों में से वेस्टइंडीज की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि 11वें नंबर की टीम जिम्बाब्वे को मेजबान होने के नाते सीधे एन्ट्री मिलेगी। ऐसे में वेस्टइंडीज को क्वालिफायर राउंड खेलना पड़ सकता है। वेस्टइंडीज की टीम पिछले वर्ल्ड कप में भी टॉप-10 में ना होने की वजह से इस टूर्नामेंट को नहीं खेल पाई थी। 

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में