बीच सड़क पर युजवेंद्र चहल की ये कैसी हरकत? चलती कार में पी सिगरेट और फिर जो किया...
युजवेंद्र चहल ड्राइविंग करते हुए स्मोकिंग करते आए नजर। सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल।

Yuzvendra Chahal Smoking Video: युजवेंद्र चहल अपने खेल के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियां बटोरते रहते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस को अपनी मजेदार रील्स से एंटरटेन करते हुए भी नज़र आते हैं। हालांकि, इसी बीच उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद फैंस का पारा चढ़ना तय है। दरअसल, चहल ड्राइविंग करते हुए स्मोकिंग करते हुए नजर आए और इसके बाद उन्होंने एक शर्मनाक हरकत भी की।
युजवेंद्र चहल ने चलती गाड़ी में पी सिगरेट
चहल का ये वीडियो कब का है, इसे लेकर कुछ कह पाना मुश्किल है। इस वीडियो में चहल ब्लू रंग की लग्जरी कार खुद ड्राइव करते हुए दिख रहे हैं, उनके बगल में एक और लड़का बैठा नजर आ रहा है। इस दौरान वह सिगरेट को एक बार पीते हैं और फिर उसे खत्म होने के बाद सड़क पर ही फेंकते हुए आगे बढ़ जाते हैं। चहल जैसे बड़े क्रिकेटर को इस तरह की हरकत शोभा नहीं देती। इस मामले का तूल पकड़ना तय है और उन्हें फैंस के गुस्से का भी सामना करना पड़ सकता है। चहल का ये वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
IPL 2026 में पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं चहल
दाएं हाथ के लेग स्पिनर चहल इन दिनों आईपीएल के 19वें सीजन में हिस्सा ले रहे है, जिसमें वह पंजाब किंग्स के स्क्वॉड में शामिल हैं। मौजूदा सीजन में चहल ने तीन मुकाबले खेले हैं और तीन विकेट अपने नाम दर्ज करने में कामयाब रहे हैं। अभी तक वह इस सीजन में अपने रंग में नज़र नहीं आए हैं।
यह भी पढ़ें: PBKS vs SRH Dream11 Prediction in Hindi, IPL 2026- मैच 17, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम
वहीं, उनके टीम के प्रदर्शन की बात करें, तो PBKS ने तीन में से दो मुकाबलों में जीत हासिल की है और अंक तालिका में 5 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद है। श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम अपना चौथा मैच 11 अप्रैल, यानी कल सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध खेलने उतरेगी.




