CSE
Toss Index588.7 +1.56%Match Index684.6 +4.27%TIX-SAWT26104.2 +4.16%TIX-SATO26103.4 +4.16%TIX-CPL2666.1 +1.56%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3606 GAW vs TKR +0.00%M3605 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3604 NAM vs SA +4.27%M3603 BT vs SNP −1.98%M3602 GAW vs SLK −0.17%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%Toss Index588.7 +1.56%Match Index684.6 +4.27%TIX-SAWT26104.2 +4.16%TIX-SATO26103.4 +4.16%TIX-CPL2666.1 +1.56%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3606 GAW vs TKR +0.00%M3605 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3604 NAM vs SA +4.27%M3603 BT vs SNP −1.98%M3602 GAW vs SLK −0.17%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%
खबर

वर्ल्ड क्रिकेट के 2 सबसे बड़े मैच विनर, जिन्हें टी20 इंटरनेशनल में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में अब तक एक से एक बड़े मैच विजेता खिलाड़ी रहे हैं। जिसमें कुछ ऐसे बड़े नाम शामिल हैं, जो अपने करियर में कभी भी प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड नहीं जीत सके।

T20 International
T20 International

Never Won Player of the Match in T20 Internationals:  टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक से एक दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं। इस फॉर्मेट में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने जबरदस्त नाम किया है और वो अपनी टीम के लिए बड़े मैच विनर साबित हुए हैं। वर्ल्ड क्रिकेट में इस सबसे छोटे फॉर्मेट में सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ियों की सूची में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने अपनी टीम को कई बार अकेले दम पर जीत दिलाई।

2 दिग्गज खिलाड़ी, जो कभी नहीं जीत सके प्लेयर ऑफ द मैच

लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जो बड़े ट्रंप कार्ड होते हुए भी अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में कभी भी प्लेयर ऑफ द मैच नहीं जीत सके। इनमें से आपको हम इस आर्टिकल में क्रिकेट जगत के दो बहुत बड़े सुपरस्टार खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने मैच को खूब जीताएं, लेकिन उन्हें कभी प्लेयर ऑफ द मैच जीतने का सौभाग्य हासिल नहीं हो सका।

बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)

इंग्लैंड के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में की जाती है। इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड के लिए करीब डेढ़ दशक तक क्रिकेट खेला और तीनों ही फॉर्मेट के बहुत बड़े मैच विनर खिलाड़ी साबित हुए। स्टोक्स ने कभी अपनी बल्लेबाजी तो कभी अपनी गेंदबाजी से अपनी टीम के लिए प्रभावशाली योगदान दिया है, लेकिन एक स्टोक्स टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कभी प्लेयर ऑफ द मैच नहीं जीत सके।

इस इंग्लिश खिलाड़ी ने अपने करियर में 43 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें उन्होंने 585 रन बनाने के साथ ही 26 विकेट भी झटके, लेकिन वो कभी मैच के बेस्ट प्लेयर घोषित नहीं किए जा सके।

महेंद्र सिंह धोनी (भारत)

विश्व क्रिकेट में सबसे बेहतरीन फिनिशर की बात होती है तो पूर्व भारतीय कप्तानमहेंद्र सिंह धोनी का नाम फैंस के दिलों-दिमाग में छा जाता है। इस दिग्गज खिलाड़ी ने भारतीय क्रिकेट को बहुत यादगार पल दिए। तीनों ही फॉर्मेट में अपनी बल्लेबाजी से लेकर विकेटकीपिंग और कप्तानी में एमएस धोनी का कोई सानी नहीं रहा है। वो भारतीय क्रिकेट टीम को कई बार फंसें हुए मैच में जीत दिला चुके हैं, 

लेकिन धोनी को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द मैच नहीं मिल सका। इस खिलाड़ी ने 98 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें 37 के करीब की औसत से 1617 रन बनाए, लेकिन उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड नहीं मिल सका।

 

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 274 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में