CSE
Toss Index637.0 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3601 NAM vs SA +0.00%M3600 GAW vs ABF +0.00%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%Toss Index637.0 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3601 NAM vs SA +0.00%M3600 GAW vs ABF +0.00%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%
खबर

IPL 2027: RCB के 5 खिलाड़ी, जिन्हें किया जा सकता है रिलीज

इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले 2 लगातार सीजन से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने रजत पाटीदार की कप्तानी में खिताब अपने नाम किया है। उनकी नजरें अगले साल खिताबी हैट्रिक पर टिकी होंगी।

RCB Team IPL 2027
RCB Team IPL 2027

RCB Predicted Released Players for IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग के अगले साल के संस्करण के लिए फ्रेंचाइजियों ने अपनी तरफ से तैयारियां शुरू कर दी है। कुछ खिलाड़ियों के ट्रेड होने के साथ ही अब टीमें 2027 के लिए होने वाले ऑक्शन की योजना बनाने मे जुट गई है, जिसमें पिछले लगातार 2 सीजन की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू भी अपना काम कर रही है।   

 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के 5 संभावित रिलीज खिलाड़ी

आईपीएल में 2025 और 2026 के लगातार 2 सीजन में खिताब का स्वाद चखने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के भी कुछ ऐसे प्लेयर्स हैं, जो फिलहाल टीम की रणनीति में फिट नहीं हो रहे हैं तो कुछ का प्रदर्शन खराब रहा था, ऐसे में वो अगले साल कुछ खिलाड़ियों को रिलीज कर सकते हैं।

 चलिए इस आर्टिकल में आपको रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 5 संभावित रिलीज खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

 यश दयाल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम में मेगा ऑक्शन 2025 से पहले रिटेन किए गए खिलाड़ी यश दयाल पिछले पूरे सीजन से गायब रहे थे। वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। आरसीबी के लिए पिछले सीजन यश दयाल की जगह रसिक सलाम डार ने कमाल का खेल दिखाया। ऐसे में अब यश दयाल को आरसीबी की फ्रेंचाइजी अगले सीजन से पहले रिलीज करने का कदम उठा सकती है।

अभिनंदन सिंह

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने शुरुआती मैचों में युवा तेज गेंदबाज अभिनंदन सिंह को मौका दिया। इस यंगस्टर पर भरोसा तो दिखाया था, लेकिन वो कुछ खास नहीं कर पाए। ऐसे में अब अभिनंदन सिंह का आगे के सत्र में इस टीम से खेलना काफी मुश्किल लग रहा है। आरसीबी का मैनेजमेंट अभिनंदन सिंह को रिलीज कर किसी और तेज गेंदबाज को लेने के बारे में विचार कर सकती है।

रोमारियो शेफर्ड

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर खिलाड़ी रोमारियो शेफर्ड पर आरसीबी ने पिछले 2 सीजन से काफी भरोसा दिखाया है। इस खिलाड़ी को इस टीम में ऑलराउंडर के रूप में खिलाया तो गया, लेकिन इस कैरेबियाई ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। रोमारियो शेफर्ड ने बल्लेबाजी में कुछ ही मैचों में ठीक-ठाक बल्लेबाजी की, लेकिन गेंदबाजी में उनकी खूब कुटाई देखने को मिली, ऐसे में उन्हें रिलीज कर आरसीबी किसी और ऑलराउंडर खिलाड़ी को जोड़ सकती है

जितेश शर्मा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम के लिए पिछले दो साल से कार्यवाहक कप्तान के रूप में विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्माने कार्य किया है, लेकिन इस खिलाड़ी ने पिछले साल बहुत निराश किया। जितेश शर्मा ने 2026 में चैंपियन बनने के बावजूद काफी साधारण खेल दिखाया और 16 मैच में 13 के करीब की औसत से सिर्फ 116 रन बनाए। ऐसे में उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। 

जॉर्डन कॉक्स

इंग्लैंड के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स को आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने अपने साथ जोड़ा था, लेकिन टीम में पहले से ही विदेशी खिलाड़ियों के रूप में फिल साल्ट, जेकब बेथेल और टिम डेविड जैसे मजबूत खिलाड़ी खेल रहे हैं, तो उन्हें कोई मौका ही नहीं मिल सका। ऐसे में अब आरसीबी अगले सत्र के पहले उन्हें रिलीज कर सकती है।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 243 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में