CSE
Toss Index588.7 +1.56%Match Index684.6 +4.27%TIX-SAWT26104.2 +4.16%TIX-SATO26103.4 +4.16%TIX-CPL2666.1 +1.56%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3606 GAW vs TKR +0.00%M3605 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3604 NAM vs SA +4.27%M3603 BT vs SNP −1.98%M3602 GAW vs SLK −0.17%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%Toss Index588.7 +1.56%Match Index684.6 +4.27%TIX-SAWT26104.2 +4.16%TIX-SATO26103.4 +4.16%TIX-CPL2666.1 +1.56%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3606 GAW vs TKR +0.00%M3605 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3604 NAM vs SA +4.27%M3603 BT vs SNP −1.98%M3602 GAW vs SLK −0.17%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%
खबर

वैभव सूर्यवंशी ने अपने इंटरनेशनल डेब्यू पर तोड़ डाले ये 2 बड़े विश्व रिकॉर्ड, जिसे नहीं जानते होंगे आप

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 4 जुलाई, शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैच में वैभव सूर्यवंशी को सिर्फ 15 साल 99 दिन की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिला।

Vaibhav Sooryavanshi Debut
Vaibhav Sooryavanshi Debut

Vaibhav Sooryavanshi World Record on International Debut: भारतीय क्रिकेट में नए युग का उदय हो चुका है। बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी को 15 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिल गया है। इस होनहार खिलाड़ी ने 4 जून, शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैच में कदम रखा।

वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल 99 दिन की उम्र में किया डेब्यू

वैभव सूर्यवंशी ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए इस मैच में उतरते ही भारत की तरफ से सबसे युवा इंटरनेशनल खिलाड़ी बने। उन्होंने सिर्फ 15 साल और 99 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मौका पाकर भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के (16 साल, 205 दिन) रिकॉर्ड को तोड़ा।

डेब्यू मैच में ही वैभव ने तोड़ दिए 2 बड़े विश्व रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैच में वैभव सूर्यवंशी ने ज्यादा कुछ खास नहीं किया और वो 10 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इस छोटी सी पारी के दौरान अपने डेब्यू मैच में ही उन्होंने 2 बड़े विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया। जिस पर शायद आपका ध्यान नहीं गया होगा। चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं वैभव के द्वारा स्थापित किए गए 2 विश्व रिकॉर्ड के बारे में।

#1. मेंस इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में छक्का लगाने वाले बल्लेबाज

भारतीय क्रिकेट के सबसे युवा खिलाड़ी बनने वाले वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने अपने डेब्यू मैच की चौथी ही गेंद पर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर जबरदस्त छक्का लगाया। इस तरह से वो मेंस क्रिकेट में सबसे कम उम्र में छक्का लगाने के मामले में सबसे आगे निकल गए। उन्होंने ये काम 15 साल, 99 दिन की उम्र में किया तो वहीं बांग्लादेश के मुहम्मद शरीफ ने 2001 में पाकिस्तान के खिलाफ 15 साल, 260 दिन की उम्र में छक्का लगाया था।

#2. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में सिक्सर

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी से पहले बहुत खिलाड़ी ऐसे हैं, जो कम उम्र में डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन वैभव ने इस मैच में छक्का लगाकर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में छक्का लगाने का रिकॉर्ड बना गए। उन्होंने इस मैच में 15 साल, 99 दिन की उम्र में ही छक्का लगा दिया और उन्होंने अफगानिस्तान के राशिद खान का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 17 साल, 110 दिन की उम्र में छक्का लगाया था।

 

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में