CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
खबर

भारत के खिलाफ ‘नफरत’ का पुराना वीडियो हुआ वायरल, एशियन गेम्स में 96 रन बनाने वाला खिलाड़ी फिर सुर्खियों में!

जापान में खेले गए एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मैच में भारत के खिलाफ 96 रन की पारी खेलने वाले हसन नवाज का भारत के गेंदबाजों को लेकर जहर उगलते हुए पुराना वीडियो वायरल हुआ है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Statement by Pakistani cricketer Hasan Nawaz
Statement by Pakistani cricketer Hasan Nawaz

Statement by Pakistani cricketer Hasan Nawaz: एशियन गेम्स में बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर 96 रनों की तूफानी पारी खेलने वाला एक पाकिस्तानी बल्लेबाज अचानक सुर्खियों में आ गया है। मैदान पर अपने प्रदर्शन से चर्चा बटोरने वाले इस खिलाड़ी का एक पुराना वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस के बीच बहस भी तेज हो गई है।

पाकिस्तान के हसन नवाज के मन में भारत के लिए भरी है नफरत

हम यहां जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वो पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज हसन नवाज हैं। आखिर इस पुराने वीडियो में ऐसा क्या है, जिसने इतने समय बाद फिर से इस खिलाड़ी को चर्चा के केंद्र में ला दिया? दरअसल, वीडियो में भारत को लेकर कही गई उसकी कुछ बातें अब सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही हैं और लोगों का ध्यान उसी बयान पर टिक गया है।

पुराना बयान वायरल, भारत के गेंदबाज नहीं है पसंद

पाकिस्तान के बल्लेबाज हसन नवाज का एक पुराना वीडियो एशियन गेम्स 2026 के फाइनल के बाद अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अप्रैल 2026 के इस वीडियो में उनसे पूछा गया था कि वह किस गेंदबाज को निशाना बनाना चाहते हैं, जिस पर उन्होंने भारतीय टीम के गेंदबाजों के खिलाफ खेलने की बात कही थी और कहा था कि उन्हें भारतीय टीम का हर गेंदबाज पसंद नहीं है। फाइनल में भारत के खिलाफ उनकी शानदार बल्लेबाजी के बाद यही पुराना वीडियो दोबारा चर्चा में आ गया और सोशल मीडिया पर इसको लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

यह भी पढ़े- वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20 में कौन करेगा ओपनिंग? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11

पाकिस्तानी खिलाड़ियों के मन में क्यों रहती है ऐसी भावना?

हसन नवाज को लेकर उठा विवाद उनके उस इंटरव्यू से जुड़ा है, जो उन्होंने पाकिस्तानी पत्रकार कादिर ख्वाजा को दिया था। उस वक्त 24 साल के नवाज से इंटरनेशनल क्रिकेट के दबाव, माइंडसेट और खास तौर पर भारत के खिलाफ मुकाबले को लेकर सवाल किया गया था। जवाब में नवाज ने अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर करते हुए कहा था कि भारत के खिलाफ खेलने पर उनके अंदर एक अलग तरह का मोटिवेशन पैदा होता है और वह भारतीय गेंदबाजों पर हावी होकर हमला करना चाहते हैं।

इसके बाद उन्होंने ऐसा बयान दे दिया, जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं। नवाज ने कहा था, “ईमानदारी से कहूं तो मुझे भारत के सभी गेंदबाजों से नफरत है।” उनका यही पुराना बयान अब एशियन गेम्स फाइनल में भारत के खिलाफ 96 रनों की पारी के बाद फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में