वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20 में कौन करेगा ओपनिंग? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर से हो रही है। पहला मैच लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs WI T20I Series 2026 Team India Predicted 11: वनडे सीरीज का रोमांच खत्म होते ही अब टीम इंडिया एक बार फिर छोटे फॉर्मेट के तूफान के लिए तैयार है। वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 6 अक्टूबर से होने जा रहा है और पहले मुकाबले के साथ ही सबकी नजरें इस बात पर होंगी कि कप्तान किस कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरते हैं।
लखनऊ के पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11?
वनडे के मुकाबले टी20 में टीम का चेहरा काफी अलग नजर आ सकता है, ऐसे में प्लेइंग-11 को लेकर भी कई सवाल हैं। कुछ खिलाड़ियों की जगह लगभग तय मानी जा रही है, जबकि कुछ नामों के बीच मुकाबला बेहद दिलचस्प है। विकेटकीपिंग से लेकर मिडिल ऑर्डर और गेंदबाजी तक कई फैसले कप्तान के लिए आसान नहीं होंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग-11 कैसी हो सकती है।
वैभव होंगे आउट, अभिषेक-संजू ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे
ओपनिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर अभिषेक शर्मा के कंधों पर हो सकती है। उनके साथ विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं। एशियन गेम्स में कुछ मैचों में वैभव सूर्यवंशी को ओपनिंग का मौका मिला था, लेकिन वो कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सके। नंबर-3 पर ईशान किशन उनका स्थान पक्का है। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर नंबर-4 पर उतरेंगे। जबकि उनके बाद तिलक वर्मा मिडिल ऑर्डर को मजबूती देते नजर आएंगे।
तिलक, दुबे और अक्षर के कंधों पर होगी लोअर मिडिल ऑर्डर की कमान
मिडिल ऑर्डर में टीम इंडिया के पास काफी आक्रामक विकल्प मौजूद हैं। तिलक वर्मा के बाद शिवम दुबे और नितीश कुमार रेड्डी को जगह मिल सकती है। दोनों ही खिलाड़ी बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी का विकल्प भी देते हैं, जिससे टीम का संतुलन बेहतर हो सकता है। वहीं अक्षर पटेल बतौर ऑलराउंडर निचले क्रम को मजबूती देने के साथ स्पिन विभाग में भी अहम भूमिका निभाएंगे।
यह भी पढ़े- 400 रन पार करना नहीं आसान! वनडे में इन टीमों ने मचाया है सबसे बड़ा धमाल
रवि बिश्नोई करेंगे स्पिन बॉलिंग को लीड
गेंदबाजी की बात करें तो स्पिन की कमान रवि बिश्नोई के हाथों में हो सकती है। उनके साथ अक्षर पटेल टीम को बीच के ओवरों में विकेट निकालने का विकल्प देंगे। तेज गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह का खेलना लगभग तय माना जा सकता है, जबकि अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले मयंक यादव की वापसी भी खास आकर्षण होगी। अगर मयंक पूरी तरह फिट रहते हैं, तो वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के सामने उनकी पेस बड़ी चुनौती बन सकती है।
पहले टी20 में भारत की प्रेडिक्टेड प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव




