CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
खबर

ऑस्ट्रेलिया से होगी शुरुआत, फिर इन टीमों से टक्कर! वर्ल्ड कप 2027 में ऐसा है टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

2 अक्टूबर 2027 से आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप के 14वें एडिशन की शुरुआत होगी। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले इस महाकुंभ में भारतीय टीम 7 अक्टूबर को पहला मैच खेलेगी।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Team India's 2027 ODI World Cup Schedule
Team India's 2027 ODI World Cup Schedule

Team India's 2027 ODI World Cup Schedule: दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल सामने आ गया है। 1 अक्टूबर को केपटाउन में आईसीसी ने बड़े दिग्गजों की मौजूदगी में इसका ऐलान किया है और इसके साथ ही अब फैंस को इस महाकुंभ का बेसब्री से इंतजार है। 2 अक्टूबर 2027 से शुरू होने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे बड़े इवेंट के लिए सभी टीमें तैयार हैं और इनमें से एक टीम इंडिया पर भी फैंस की टकटकी लगी हुई है।

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान के साथ ग्रुप-ए का हिस्सा

वनडे वर्ल्ड कप 2 बार अपने नाम कर चुकी भारतीय क्रिकेट टीम को 16 साल से खिताबी हैट्रिक का इंतजार है और वो इस सूखे को शुभमन गिल की कप्तानी में हर हाल में खत्म करना चाहेगी। टीम इंडिया को इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और अपनी सबसे बड़ी चिर प्रतिदंद्वी टीम पाकिस्तान के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है।

7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से होगी मिशन की शुरुआत

वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल सामने आ गया है, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम अपने मिशन की शुरुआत 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करने वाली है। पिछले वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में कंगारू टीम से मिली हार का कड़वे अनुभव के बीच यहां भारतीय टीम उस हिसाब को चुकता करने के इरादे से उतरेगी। एक  ग्रुप में 6 टीमें मौजूद हैं ऐसे में हर टीम एक-दूसरे से मुकाबले करेगी।

यह भी पढ़े- वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल लॉन्च, भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत की तारीख तय; इस खास वेन्यू पर होगी खिताबी जंग

10 अक्टूबर को पाकिस्तान से महामुकाबला

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभियान की शुरुआत करने के बाद टीम इंडिया की अगली टक्कर 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगी। ये महामुकाबला जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा। इस मेगा टक्कर पर हर किसी की नजरें टिकी हैं। इसके बाद 14 अक्टूबर को अफगानिस्तान और 17 अक्टूबर को क्वालिफायर-ए से टक्कर होगी। ग्रुप राउंड का आखिरी मुकाबला भारतीय टीम 24 अक्टूबर को सह मेजबान जिम्बाब्वे के खिलाफ विक्टोरिया फाल्स में खेलेगी।

ग्रुप राउंड में टीम इंडिया का शेड्यूल

तारीख

मुकाबला

स्थान

7 अक्टूबर 2027

भारत vs ऑस्ट्रेलिया

केपटाउन

10 अक्टूबर 2027

भारत vs पाकिस्तान

जोहानिसबर्ग

14 अक्टूबर 2027

भारत vs अफगानिस्तान

त्श्वाने

17 अक्टूबर 2027

भारत vs क्वालिफायर A

ब्लोमफोंटेन

24 अक्टूबर 2027

भारत vs जिम्बाब्वे

विक्टोरिया फॉल्स

भारतीय टीम का सुपर-7 राउंड में जाना भी है तय

ग्रुप दौर खत्म होने के बाद 25 अक्टूबर से सुपर-7 राउंड की शुरुआत होगी। जहां टीम इंडिया का पहुंचना लगभग तय है। आईसीसी ने टॉप टीमों की सीडिंग पहले से ही तय कर दी है। इसी वजह से टीम इंडिया ग्रुप-ए में A1 मानी जाएगी। ऐसे में भारतीय टीम सुपर-7 में भी बाकी 6 टीमों से टक्कर लेगी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान से फिर से मुकाबले खेले जा सकते हैं। हालांकि ये तस्वीर तो ग्रुप राउंड के बाद ही साफ हो पाएगी।

टैग:India
हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में