CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल लॉन्च, भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत की तारीख तय; इस खास वेन्यू पर होगी खिताबी जंग

दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जहां 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित अपडेट 3 मिनट पढ़ें
ICC Men's ODI World Cup 2027 Schedule Released
ICC Men's ODI World Cup 2027 Schedule Released

ICC Men's ODI World Cup 2027 Schedule Released: क्रिकेट फैंस जिस शेड्यूल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उसका ऐलान हो चुका है और इसके साथ ही वर्ल्ड कप 2027 की सबसे बड़ी भिड़ंत की तारीख भी सामने आ गई है। भारत और पाकिस्तान एक बार फिर वर्ल्ड कप के मंच पर आमने-सामने होंगे, लेकिन इस बार मुकाबला टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में ही होने वाला है। इतना ही नहीं, जिस मैदान पर खिताबी जंग होगी, उसका भी ऐलान कर दिया गया है। यानी वर्ल्ड कप शुरू होने से करीब एक साल पहले ही क्रिकेट प्रेमियों को उन दो तारीखों का पता चल गया है, जिन पर सबसे ज्यादा नजरें रहने वाली हैं।

2 अक्टूबर 2027 से होगा आगाज, 21 नवंबर को खेला जाएगा फाइनल

आईसीसी के मुताबिक 2027 वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 को होगी और टूर्नामेंट का फाइनल 21 नवंबर 2027 को खेला जाएगा। इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर करेंगे। कुल 14 टीमें, 57 मुकाबले और 12 वेन्यू इस टूर्नामेंट का हिस्सा होंगे।

भारत, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया तीनों एक ही ग्रुप में शामिल

सबसे बड़ा आकर्षण भारत-पाकिस्तान मुकाबला है। भारत और पाकिस्तान को ग्रुप-A में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालिफायर-ए शामिल हैं। वहीं ग्रुप-B में न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, इंग्लैंड, बांग्लादेश और क्वालिफायर-बी की टीम होगी। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन में करेगी। इसके सिर्फ तीन दिन बाद यानी 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होगी। यानी टूर्नामेंट शुरू होते ही दुनिया की नजरें इस महामुकाबले पर टिक जाएंगी।

6-6 टीमों के 2 ग्रुप में बांटी गई टीमें

इस बार वर्ल्ड कप का फॉर्मेट भी पहले से अलग है। शुरुआत में तीन टीमों के बीच सुपर सीरीज होगी, जिससे ग्रुप स्टेज की आखिरी टीम तय होगी। इसके बाद 12 टीमें दो ग्रुप में बंटकर खेलेंगी। दोनों ग्रुप से शीर्ष तीन टीमें और दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली एक टीम सुपर-7 में पहुंचेगी। जहां राउंड रॉबिन मैच खेले जाएंगे और इसके बाद सुपर-7 की शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी।

और अब सबसे बड़ा सवाल—वर्ल्ड कप की ट्रॉफी आखिर कहां तय होगी? इसका जवाब भी सामने आ चुका है। फाइनल 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा, जबकि जरूरत पड़ने पर 22 नवंबर रिजर्व डे रखा गया है। सेमीफाइनल 17 और 18 नवंबर को खेले जाएंगे और दोनों के लिए रिजर्व डे भी मौजूद रहेगा।

यह भी पढ़े- IND vs WI: वनडे सीरीज के बीच में अचानक टीम इंडिया में हुआ बदलाव, CSK के इस खिलाड़ी को मिला टिकट

10 अक्टूबर को खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला

इस तरह वर्ल्ड कप 2027 का सबसे बड़ा मुकाबला 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच होगा। जबकि आखिरी वार 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में ट्रॉफी के साथ पूरा होगा। अब नजरें इस बात पर होंगी कि ग्रुप स्टेज से शुरू होने वाला ये सफर किन टीमों को सुपर-7 और फिर सेमीफाइनल के रास्ते खिताबी मुकाबले तक पहुंचाता है।

इस तरह से बांटे गए हैं दोनों ग्रुप

ग्रुप-ए

ग्रुप- बी

अफगानिस्तान

बांग्लादेश

ऑस्ट्रेलिया

इंग्लैंड

भारत

दक्षिण अफ्रीका 

पाकिस्तान

न्यूजीलैंड

जिम्बाब्वे

श्रीलंका

क्वालिफायर-ए

क्वालिफायर-बी

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में