CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

IND vs WI: वनडे सीरीज के बीच में अचानक टीम इंडिया में हुआ बदलाव, CSK के इस खिलाड़ी को मिला टिकट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले के लिए अचानक ही बदलाव किया गया है। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के चोटिल होकर बाहर होने की वजह से युवा गेंदबाज को मौका मिला है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
India vs West Indies ODI Series Prasidh Krishna replacement
India vs West Indies ODI Series Prasidh Krishna replacement

India vs West Indies ODI Series Prasidh Krishna replacement: भारत और वेस्टइंडीज के बीच भारतीय सरजमीं पर खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज में अचानक ही टीम इंडिया में बड़ा बदलाव किया गया है। दोनों ही टीमों के बीच गुवाहाटी वनडे मैच के ठीक अगले दिन तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा इंजरी की वजह से बाहर हो गए हैं और उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स के एक गेंदबाज को बुलावा भेजा है।

अंशुल कंबोज वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में प्रसिद्ध कृष्णा का बने रिप्लेसमेंट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने रिकॉर्ड रनचेज करते हुए 400 से ज्यादा रन का टारगेट हासिल किया और 8 विकेट से शानदार जीत हासिल की, लेकिन इस मुकाबले में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा बीच में ही चोटिल हो गए थे और वो इस वजह से मुकाबले में सिर्फ 5 ओवर की गेंदबाजी कर सके थे। अब वो तीसरे वनडे मैच से बाहर हो गए हैं और उनके स्थान पर अंशुल कंबोज को मौका मिला है।

ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ अनऑफशियल टेस्ट के बीच से हटे अंशुल कंबोज

अंशुल कंबोज को वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेले जाने वाले तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने उनके टीम में शामिल किए जाने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। कंबोज इस समय पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ इंडिया-ए के लिए अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेल रहे थे, लेकिन मुकाबले के बीच से ही उन्हें हटना पड़ा। उन्होंने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए थे, जबकि दूसरी पारी में सिर्फ 2 ओवर गेंदबाजी करने के बाद वह मैदान से बाहर हो गए। उनके हटने के बाद प्रफुल हिंगे को इंडिया-ए की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। अब कंबोज के भारतीय टीम से जुड़ने के बाद तीसरे वनडे में उनके डेब्यू की संभावनाओं पर भी नजरें रहेंगी।

यह भी पढ़े-शतकों का ऐसा तूफान पहले कभी नहीं आया! एक ही वनडे में 5 सेंचुरी, टूट गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

अंशुल कंबोज भारत के लिए कर चुके हैं टेस्ट डेब्यू

अंशुल कंबोज का इंडिया-ए की टीम से अचानक बीच मैच में हटना पहले तो हर किसी के लिए चौंकाने वाला था, लेकिन इसके पीछे की वजह सामने आते ही तस्वीर साफ हो गई। दरअसल, कंबोज को भारतीय वनडे टीम से बुलावा मिला है और इसी कारण उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ मुकाबला बीच में छोड़ना पड़ा। कंबोज के लिए यह मौका इसलिए भी खास है क्योंकि वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेला था, हालांकि उस मुकाबले में उनके नाम सिर्फ 1 विकेट रहा था। अब वनडे टीम में मिली एंट्री के साथ उनके पास भारत के लिए सफेद गेंद क्रिकेट में भी अपनी पहचान बनाने का मौका है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में