CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

शतकों का ऐसा तूफान पहले कभी नहीं आया! एक ही वनडे में 5 सेंचुरी, टूट गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वनडे क्रिकेट में भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी मैच में वो कारनामा हुआ, जो पहले कभी नहीं हो सका। इस मुकाबले में शतकों का तूफान आया और 5 सेंचुरी लगी।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Most centuries in a single match in ODI history
Most centuries in a single match in ODI history

Most centuries in a single match in ODI history: वनडे क्रिकेट के 55 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा कुछ देखने को मिला, जिसने पूरे क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। एक ऐसा रिकॉर्ड बना, जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। इससे पहले एक ही वनडे मैच में अधिकतम 4 शतक लगने का कारनामा ही सबसे बड़ा माना जाता था,

एक वनडे में 5 शतक का विश्व रिकॉर्ड

लेकिन गुवाहाटी में खेले गए भारत और वेस्टइंडीज के मुकाबले में यह आंकड़ा भी पीछे छूट गया। इस मैच में बल्लेबाजों ने ऐसा तूफान मचाया कि एक ही पारी में शतकों की गिनती इतिहास में पहली बार एक खास आंकड़े तक पहुंच गई। जहां, हारने वाली टीम वेस्टइंडीज से 3 शतक लगे, तो वहीं टीम इंडिया की तरफ से 2 शतक लगे और विश्व रिकॉर्ड बन गया।

वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाजों ने मचाया धमाल

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 405 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए जॉन कैंपबेल ने 68 गेंदों पर 101 रन बनाए, जबकि कप्तान शाई होप ने 94 गेंदों में 104 रन की पारी खेली। वहीं आमिर जंगू ने महज 77 गेंदों पर 114 रन ठोक दिए। इन तीनों के शतकों की बदौलत वेस्टइंडीज ने अपना सबसे बड़ा वनडे स्कोर बनाया।

यह भी पढ़े-वो 6 मैच, जब वनडे क्रिकेट में एक ही पारी में लगी शतकों की हैट्रिक 

भारत की तरफ से भी लगे दो शतक

इसके बाद 406 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने भी बल्ले से जबरदस्त जवाब दिया। कप्तान शुभमन गिलने नाबाद 223 रन की ऐतिहासिक पारी खेली, जबकि रोहित शर्मा ने 75 गेंदों पर 101 रन बनाए। इन दोनों के शतकों के साथ भारत की तरफ से भी दो सेंचुरी आईं और मैच में कुल शतकों की संख्या पांच पहुंच गई। भारत ने सिर्फ 43.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 406 रन बनाते हुए मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम किया।

इससे पहले तीन बार लगे थे एक मैच में 4 शतक

इस ऐतिहासिक मुकाबले से पहले किसी एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा 4 शतक लगने का रिकॉर्ड तीन बार बना था। पहली बार 1998 में लाहौर में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले में आमिर सोहेल, मोहम्मद यूसुफ, एडम गिलक्रिस्ट और रिकी पोंटिंग ने शतक लगाए थे।

इसके बाद 2013 में नागपुर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच में शेन वॉटसन, जॉर्ज बेली, शिखर धवन और विराट कोहली ने सेंचुरी जड़ी थी। तीसरी बार 2023 में हैदराबाद में पाकिस्तान और श्रीलंका के मुकाबले में कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, अब्दुल्लाह शफीक और मोहम्मद रिजवान ने शतक बनाए थे। अब गुवाहाटी में 5 शतकों के साथ यह रिकॉर्ड एक नए स्तर पर पहुंच गया है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में