CSE
Toss Index487.0 +1.56%Match Index1,216.6 +4.27%TIX-SLTO26105.8 +5.83%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3633 ENG vs SL +4.27%M3632 IND vs JPN +4.27%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%Toss Index487.0 +1.56%Match Index1,216.6 +4.27%TIX-SLTO26105.8 +5.83%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3633 ENG vs SL +4.27%M3632 IND vs JPN +4.27%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%
खबर

ICC ODI World Cup 2027 में खिताब जीतने की 3 सबसे हॉट फेवरेट टीमें

आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2027 अगले साल दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुछ टीमें खुद को प्रबल दावेदार की रेस में आगे रखती हैं।

ODI World Cup 2027
ODI World Cup 2027

Top contenders for the ICC ODI World Cup 2027: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027को लेकर सभी टीमें अभी से तैयारियों में लग गई हैं। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस वनडे मेगा टूर्नामेंट में अभी काफी वक्त बचा है, लेकिन प्रमुख टीमें इस वर्ल्ड कप खिताब पर नजरें लगाए बैठे हैं। 

ICC ODI World Cup 2027 का खिताब जीतने की 3 प्रबल दावेदार

हर 4 वर्ष में एक बार होने वाले वनडे फॉर्मेट के सबसे बड़े महाकुंभ में हिस्सा लेने वाली टीमों के नाम फिलहाल पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन कुछ प्रमुख टीमों के नाम तय नजर आ रहे हैं। इनमें से कुछ टीमें खुद को प्रबल दावेदार के रूप में पेश कर रही हैं। तो चलिए इस आर्टिकल में आपको आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2027 की 3 सबसे प्रबल दावेदार टीमों के बारे में बताते हैं।

#3. दक्षिण अफ्रीका

वर्ल्ड क्रिकेट में पिछले कुछ सालों में दक्षिण अफ्रीका ने खुद को साबित किया है। एबी डिविलियर्स, फाफ डू प्लेसिस, हाशिम अमला, डेल स्टेन और मोर्ने मोर्केल जैसे दिग्गजों के जाने के बाद प्रोटियाज टीम को काफी संघर्ष करना पड़ा था।

लेकिन धीरे-धीरे इस टीम ने अपने आप को फिर से ट्रैक पर खड़ा कर दिया है। मौजूदा टीम में एडेन मार्करम, क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर, टेम्बा बावुमा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ ही ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस जैसे उभरते सितारें मौजूद हैं।

टीम की गेंदबाजी में मार्को यानसेन, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी और एनरिक नॉर्ट्जे, केशव महाराज भी मौजूद हैं।
दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे बड़ा एडवांटेज अपने घर में खेलने का है। यहां वो किसी भी टीम को मात देकर खिताब जीतने की क्षमता रखती है।

#2. ऑस्ट्रेलिया

वनडे वर्ल्ड कप की बेताज बादशाह ऑस्ट्रेलिया की टीम 6 बार की विश्व विजेता है। कंगारू टीम का वनडे फॉर्मेट में अलग ही वर्चस्व नजर आता है। पैट कमिंस की कप्तानी में टीम के पास जबरदस्त मैच विनर खिलाड़ियों की फौज है, जो उन्हें फिर से टाइटल तक पहुंचा सकती है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम में मिचेल मार्श, ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस जैसे अनुभवी बल्लेबाज हैं, तो साथ ही कूपर कॉनली, मिच ओवेन, ब्यू वेबस्टर जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं।

ऑस्ट्रेलिया टीम की सबसे बड़ी ताकत उनकी पेस बॉलिंग तिकड़ी है, जिसमें पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड शामिल हैं तो वहीं एडम जाम्पा स्पिन बॉलिंग की बागडोर संभालेंगे। इस तरह से कंगारू टीम इस वर्ल्ड कप जीतने की हॉट फेवरेट मानी जा रही है।  

#1. भारत

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आखिरी मौके पर खिताब से चूकने वाली भारतीय क्रिकेट टीम अगले वर्ल्ड कप में प्रबल दावेदार मानी जा रही है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया बहुत ही मजबूत और संतुलित दिख रही है। टीम का कॉम्बिनेशन काफी जबरदस्त है और साथ ही एक से एक मैच विनर खिलाड़ी नजर आ रहे हैं।

रोहित शर्मा औरविराट कोहली जैसे दिग्गजों के साथ ही शुभमन गिल, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या के अलावा रवींद्र जडेजा टीम को जबरदस्त गहराई प्रदान करते हैं। वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं।

ऐसे में भारतीय टीम का दावा कमतर नहीं माना जा सकता है और वो इस महाकुंभ में फेवरेट के टैग के साथ उतरेगी। 

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में