CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%
खबर

3 टी20 इंटरनेशनल मैच, जब टीम इंडिया को करना पड़ा 1 रन से हार का सामना

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कईं बार रोमांचक मैच अपने नाम किए हैं। लेकिन कुछ ऐसे मौके भी आए, जब टीम इंडिया को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा।

Lowest defeat in T20 Internationals for India
Lowest defeat in T20 Internationals for India

Lowest defeat in T20 Internationals for India: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक से एक बड़ी जीत देखने को मिलती है, तो कभी-कभी मैच में ऐसा रोमांच देखने को मिलता है कि सांसें रोक देने वाले मैच में बहुत करीबी अंतर से हार-जीत देखने को मिलती है। इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम ने भी एक से एक धमाकेदार और बड़े अंतर से जीत हासिल की है।

 भारत को 3 बार करना पड़ा टी20 इंटरनेशनल में 1 रन से हार का सामना

 इसी तरह से टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कई रोमांचक मुकाबले जीते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय टीम को अब तक सिर्फ तीन बार 1 रन से हार का सामना करना पड़ा है? तो चलिए इस आर्टिकल में आपको भारतीय टीम की टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक हुई 1 रन से हार वाले मैच के बारे में बताते हैं।

 #1. बनाम न्यूजीलैंड (2012, चेन्नई)

 टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम ने 2006 में अपने सफर की शुरुआत की और इसके बाद पहली बार 2012 में वो मैच देखने को मिला, जब टीम इंडिया को बहुत करीब आकर 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2012 में चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मैच में कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 167 रन का स्कोर खड़ा किया था, जवाब में टीम इंडिया 4 विकेट पर 166 रन ही बना सकी और 1 रन से मैच गंवाया था।

 #2. बनाम वेस्टइंडीज (2016, लॉडरहिल)

 भारतीय क्रिकेट टीमको टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4 साल के बाद 2016 में एक बार फिर से 1 रन से करीबी हार का मुंह देखना पड़ा था। यूएसए के लॉडरहिल में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए मैच में ये हार मिली थी। इस हाई स्कोरिंग मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 245 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद टीम इंडिया ने भी जोरदार बल्लेबाजी की, लेकिन 20 ओवर में 4 विकेट पर 244 रन बना सके और मैच में 1 रन से मात खानी पड़ी।

 #3. बनाम आयरलैंड (2026, बेलफास्ट)

 भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 साल के लंबे सफर के बाद आयरलैंड के खिलाफ 2026 में 1 रन से हार का स्वाद चखना पड़ा। आयरलैंड की राजधानी बेलफास्ट में टीम इंडिया का सामना मेजबान टीम से हुआ, जहां आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन बनाए। इसके बाद भारतीय टीम इस मामूली से टोटल को पार नहीं कर सकी और 9 विकेट पर 153 रन ही बन सके।

 

टैग:India

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में