CSE
Toss Index591.5 −2.25%Match Index643.5 +4.27%TIX-SATO2699.3 −0.73%TIX-CPL2667.7 −2.25%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3602 GAW vs SLK +0.00%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%Toss Index591.5 −2.25%Match Index643.5 +4.27%TIX-SATO2699.3 −0.73%TIX-CPL2667.7 −2.25%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3602 GAW vs SLK +0.00%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%
खबर

6 बड़े कीर्तिमान, जो 15 साल के वैभव सूर्यवंशी कर चुके हैं अपने नाम

भारतीय क्रिकेट के उभरते युवा खिलाड़ी 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से वर्ल्ड क्रिकेट में अब तक के छोटे से करियर में कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड को हासिल किया है।

Indian Cricket Team
Indian Cricket Team

Vaibhav Suryavanshi's Career Big Achievement: विश्व क्रिकेट में इस वक्त 15 साल के भारतीय टैलेंटेड खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की धूम देखने को मिल रही है। बिहार के इस होनहार लड़के ने अपने खेल से एक अलग ही छाप छोड़ दी है और उनके नाम की खूब चर्चा है।

क्रिकेट के मैदान में उतरने के बाद वैभव सूर्यवंशी एक के एक बड़े कीर्तिमान करते जा रहे हैं। अपनी खूंखार बल्लेबाजी से क्रिकेट की दुनिया में अजूबा माने जाने लगे हैं। वैभव की उम्र अभी तक तो 15 साल की हुई है, लेकिन जो कीर्तिमान वो कर रहे हैं, उससे तो उनका नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होता जा रहा है। चलिए आपको इस आर्टिकल में वैभव सूर्यवंशी के द्वारा 15 साल की उम्र में बनाए गए कुछ बड़े कारनामों के बारे में बताते हैं।

 #1. यूथ टेस्ट क्रिकेट का सबसे तेज शतक

यूथ क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी ने कई रिकॉर्ड्स को अपने नाम किया है, जिसमें यूथ टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का भी खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। सूर्यवंशी ने भारतीय अंडर-19 टीम की तरफ से खेलते हुए रेड बॉल क्रिकेट में 58 गेंद में ही शतक लगाकर इतिहास रचा था। उन्होंने यूथ टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का खास कीर्तिमान दर्ज किया।

 #2. रणजी में डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी

रणजी के रण में डेब्यू करना किसी भी भारतीय खिलाड़ी का बड़ा सपना होता है और अगर वो सपना अगर आप 13 साल को भी पूरे ना किए हो और ये साकार हो जाए तो इसके तो क्या कहने. ऐसा ही कुछ वैभव सूर्यवंशी ने किया है। उन्होंने 12 साल, 284 दिन की उम्र में रणजी में कदम रखा और वो रणजी में डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बने।

#3. भारत की तरफ से लिस्ट-ए क्रिकेट में तीसरा सबसे तेज शतक

वैभव सूर्यवंशीसिर्फ 15 साल के हैं और वो एक से एक रिकॉर्ड ध्वस्त कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने की रिकॉर्ड लिस्ट में अपनी जगह दर्ज करवा चुके हैं। सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में ही 36 गेंद में शतक लगाया है। उन्होंने ईशान किशन 33 गेंद और अनमोलप्रीत सिंह के द्वारा 35 गेंद में बनाए गए रिकॉर्ड को ब्रेक किया।

#4. वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज

वर्ल्ड क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी ने अपने खतरनाक खेल से हर किसी को डरा रखा है, और उन्होंने इस छोटी से करियर में सबसे तेज 150 रन बनाने का भी कमाल अपने नाम किया है। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 59 गेंद में ही 150 रन के स्कोर को छू लिया। उन्होंने इस मामले में दिग्गज बल्लेबाज रहे एबी डिविलियर्स के रिकॉर्ड को पछाड़ा था।

#5. लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक

वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका में हुई ए टीम की ट्राई सीरीज के फाइनल मैच में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने श्रीलंका-ए के खिलाफ खेलते हुए भारत-ए के लिए जबरदस्त बल्लेबाजी की और उन्होंने सिर्फ 11 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही वो लिस्ट-ए क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने श्रीलंका के कौशल्या वीररत्ने के 12 गेंद में सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड को तोड़ा।

#6. शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने सबसे कम उम्र में लिस्ट-ए क्रिकेट में शतक लगाने का अनोखा कारनामा किया है। उन्होंने भारत की वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार की तरफ से खेलते हुए सिर्फ 14 साल और 272 दिन की उम्र में शानदार शतक लगाया था। सबसे खास बात ये रही कि उन्होंने इस पारी में 190 रन बनाए थे।

 

 

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में