CSE
Toss Index591.5 −2.25%Match Index643.5 +4.27%TIX-SATO2699.3 −0.73%TIX-CPL2667.7 −2.25%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3602 GAW vs SLK +0.00%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%Toss Index591.5 −2.25%Match Index643.5 +4.27%TIX-SATO2699.3 −0.73%TIX-CPL2667.7 −2.25%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3602 GAW vs SLK +0.00%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%
खबर

ICC ODI World Cup 2027 के लिए अफगानिस्तान की प्रेडिक्टेड प्लेइंग-11

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम एक बार फिर से बड़ी टीमों को उलटफेर का शिकार बनाने के लिए तैयार है।

ODI World Cup 2027
ODI World Cup 2027

Afghanistan predicted playing XI ICC ODI World Cup 2027: दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेला जाना है। इस मेगा इवेंट को लेकर फैंस का जबरदस्त एक्साइटमेंट है, तो वहीं खिलाड़ियों में भी भरपूर इंटरेस्ट नजर आ रहा है और वो इस वनडे महाकुंभ में जलवा दिखाने के लिए तैयार है। इस कड़ी में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम फिर से अपनी छाप छोड़ना चाहेगी।

 ICC ODI World Cup 2027 के लिए अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग-11

एशियाई क्रिकेट गलियारों में सबसे तेजी के साथ वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने वाली अफगानिस्तान ने पिछले कुछ सालों में कई बड़ी टीमों को धूल चटाई है। अफगान टीम ने अपनी काबिलियत से काफी प्रभावित किया है और वो वर्ल्ड कप जैसे बड़े इवेंट के लिए खुद को पूरी तरह से तैयार किए हुए है। चलिए आपको इस आर्टिकल में ICC ODI World Cup 2027 के लिए अफगानिस्तान की प्रेडिक्टेड प्लेइंग-11 के बारे में बताते हैं।

 ओपनर्स- रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान

अफगानिस्तान की टीम में ओपनिंग के लिए एक बहुत ही बेहतरीन जोड़ी है। उनकी टीम के पास विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज के साथ ही इब्राहिम जादरान हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी पिछले कुछ वक्त से लगातार इस टीम के लिए ओपनिंग का जिम्मा संभाल रहे हैं और सबसे खास बात ये है कि इनके बीच कमाल का तालमेल देखने को मिला है।ऐसे में इस जोड़ी से एक बार फिर से वर्ल्ड कप में बड़े धमाके की उम्मीद की जा सकती है। 

मिडिल ऑर्डर- सेदिकुल्लाह अटल, हशमतुल्लाह शाहिदी, रहमत शाह

अफगान टीम के पास मिडिल ऑर्डर भी बहुत अच्छा नजर आता है। टीम में एक से एक स्टार बल्लेबाज हैं, जिसमें सेदिकुल्लाह अटल नंबर-3 की भूमिका अदा कर सकते हैं, तो वहीं कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी और इसके बाद रहमत शाह जैसे अनुभवी बल्लेबाज हैं। इन्होंने अपने खेल से कई बार टीम को जीत का स्वाद चखाने में खास रोल अदा किया है।

 ऑलराउंडर्स- अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान

अफगानिस्तान की टीम अपेक्षाकृत बाकी प्रमुख 6-7 टीमों से कमजोर तो मानी जा सकती है, लेकिन इस टीम में सबसे बड़ा प्लस पॉइंट उनकी ऑलराउंडर्स की ताकत है। इनकी टीम में अजमतुल्लाह ओमरजई के रूप में एक बहुत ही बेहतरीन ऑलराउंडर है, जिसकी गेंदबाजी में धार और बल्लेबाजी में विस्फोट नजर आता है। इसके अलावा इनकी टीम में मोहम्मद नबी जैसा एक बहुत ही अनुभवी स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर मौजूद है। तो वहीं लोअर मिडिल ऑर्डर में राशिद खान जैसा मिस्ट्री खिलाड़ी है, जिसकी स्पिन गेंदबाजी में करामात है, तो साथ ही बल्लेबाजी भी कर लेते हैं।

गेंदबाज- अल्लाह गजनफर, फजलहक फारूकी, बिलाल सामी

वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान टीम की गेंदबाजी में थोड़ी सी कमजोरी दिखती है। टीम में तेज गेंदबाजों के रूप में फजल हक फारूकी और युवा तेज गेंदबाज बिलाल सामी बॉलिंग अटैक की जिम्मेदारी को संभाल सकते हैं, तो वहीं राशिद खान के साथ एक और स्पिन गेंदबाज के रूप में युवा खिलाड़ी अल्लाह गजनफर हो सकते हैं। इनके अलावा अजमतुल्लाह ओमरजई पेस बॉलिंग और मोहम्मद नबी स्पिन बॉलिंग के ऑप्शन होंगे।

अफगानिस्तान की संभावित एकादश एक नजर में

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, अल्लाह गजनफर, फजलहक फारूकी, बिलाल सामी

 

 

 

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में