CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3634 ENG vs SL +0.00%M3633 NC vs LIM +0.00%M3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3634 ENG vs SL +0.00%M3633 NC vs LIM +0.00%M3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%
खबर

ICC ODI World Cup 2027 के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्रेडिक्टेड प्लेइंग-11

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया का प्रभुत्व किसी से छुपा नहीं है। इस टीम ने अब तक सबसे ज्यादा 6 वनडे वर्ल्ड कप में खिताब हासिल किया है।

ODI World Cup 2027
ODI World Cup 2027

Australia predicted playing XI ICC ODI World Cup 2027: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप वर्ल्ड क्रिकेट का सबसे चर्चित टूर्नामेंट है। ऐसे में फैंस ही नहीं खिलाड़ियों को भी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का बेसब्री से इंतजार है। इस महाकुंभ में कुछ टीमें दावेदार में शुमार हैं, जिसमें एक टीम वनडे फॉर्मेट की शहंशाह ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम भी है। 

ICC ODI World Cup 2027 के लिए ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग-11

वनडे वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे सफलतम टीम ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर से इस खिताब को अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। 6 बार की चैंपियन कंगारू टीम दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में दमखम दिखाने का पूरा माद्दा रखती है और वो एक मजबूत सेटअप के साथ उतरने को बेकरार है। चलिए आपको इस आर्टिकल में ICC ODI World Cup 2027 के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्रेडिक्टेड प्लेइंग-11 के बारे में बताते हैं।

ओपनर्स- ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श

वनडे क्रिकेट में अपने कुछ बड़े नाम के संन्यास के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीमवनडे वर्ल्ड कप में वर्चस्व की लड़ाई के लिए तैयार है। टीम में इस बार डेविड वॉर्नर नहीं होंगे, लेकिन ओपनिंग के तौर पर उनके पास एक खतरनाक जोड़ी है, जहां ट्रेविड हेड के साथ मिचेल मार्श पारी की शुरुआत करने उतर सकते हैं। ये दोनों ही बल्लेबाज अब तो काफी अनुभवी हो चुके हैं और इन्हें पता है कि किस तरह से बड़े टूर्नामेंट्स में खुद को साबित करना है। कंगारू टीम के लिए ये ओपनिंग पेयर टीम के लिए जीत की दिशा तय करने में समक्ष है। 

मिडिल ऑर्डर- मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस

ऑस्ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर के बेजोड़ बल्लेबाज रहे स्टीव स्मिथ पिछले साल वनडे फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। उनकी कमी पूरी करना आसान तो नहीं होगा, लेकिन कंगारू टीम के पास मिडिल ऑर्डर में मार्नस लाबुशेन और जोश इंग्लिस जैसे बल्लेबाज हैं। लाबुशेन के पास अच्छा खासा अनुभव मौजूद है, तो वहीं इंग्लिश भी अब धीरे-धीरे टीम के परिपक्व बल्लेबाज बन चुके हैं। ऐसे में मध्यक्रम में इन दोनों बल्लेबाजों से वर्ल्ड कप में बहुत ज्यादा उम्मीदें होंगी।

ऑलराउंडर्स- कैमरन ग्रीन, कूपर कॉनली, ब्यू वेबस्टर

ऑस्ट्रेलिया की टीम के पास हमेशा से ही ऑलराउंडर्स की फौज रही है। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में कंगारू टीम के पास ऑलराउंडर्स के रूप में कैमरन ग्रीन जैसे जबरदस्त खिलाड़ी होगा, तो वहीं उनका साथ देने के लिए ब्यू वेबस्टर और कूपर कॉनली भी होंगे। कूपर कॉनली ऑस्ट्रेलिया के उभरते सितारें हैं और उन्होंने खुद को अब टीम में स्थापित कर लिया है, तो वहीं वेबस्टर भी मौके का इंतजार कर रहे हैं और अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं।

गेंदबाज- पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड

वर्ल्ड क्रिकेट में मौजूदा वक्त में अगर सबसे खतरनाक गेंदबाजी यूनिट की बात करें तो ये कंगारू टीम के पास है। इस टीम में खूंखार तिकड़ी कप्तान पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड मौजूद है। ये तीनों ही खिलाड़ी सालों से इस टीम की गेंदबाजी की जान बने हुए हैं। एक बार फिर से वर्ल्ड कप में ये तिकड़ी खुद को साबित करने के लिए तैयार है। तो वहीं इनके पास एडम जाम्पा के रूप में एक बेहतरीन स्पिन गेंदबाज होगा, जो किसी भी परिस्थिति में अपनी फिरकी का जादू दिखा सकता है। 

ऑस्ट्रेलिया की संभावित एकादश एक नजर में

ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कूपर कॉनली, ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम जाम्पा

टैग:Australia

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 236 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में