CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-CPL2653.2 +2.89%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-CPL2653.2 +2.89%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%
खबर

ICC ODI World Cup 2027 के लिए बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग-11

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में हो रहा है। इस महाकुंभ के लिए बांग्लादेश की टीम भी खुद को अंडर-डॉग के रूप में पेश कर सकती है।

ODI World Cup 2027
ODI World Cup 2027

Bangladesh predicted playing XI ICC ODI World Cup 2027: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर वर्ल्ड क्रिकेट में सुगबुगाहट तेज होती जा रही है। अगले साल होने वाले इस महाकुंभ के लिए सभी टीमें इसे लेकर तैयारी में जुटती नजर आ रही है, जिसमें अब एक टीम बांग्लादेश भी नजर आ रही है। इस टीम को वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में अंडर-डॉग के टैग के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है।

 ICC ODI World Cup 2027 के लिए बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग-11

एशियाई टीम बांग्लादेश को वनडे वर्ल्ड कप के लिए दावेदार की सूची में तो नहीं माना जा रहा है, लेकिन इस टीम में बड़ी टीमों को मात देने की काबिलियत है। ऐसे में वो कुछ टीमों को अपने शानदार खेल के दम पर उलटफेर का शिकार बना सकती है। चलिए आपको इस आर्टिकल में ICC ODI World Cup 2027 के लिए बांग्लादेश की प्रेडिक्टेड प्लेइंग-11 के बारे में बताते हैं।

ओपनर्स- तंजीद हसन, सौम्य सरकार

बांग्लादेश के लिए वनडे वर्ल्ड कप में सलामी बल्लेबाजों पर खास नजरें होंगी। इनकी टीम के पास फिलहाल एक स्थायी ओपनिंग जोड़ी नजर नहीं आ रही है, लेकिन माना जा रहा है कि वर्ल्ड कप 2027 में इस टीम के लिए तंजीद हसन और सौम्य सरकार पारी की शुरुआत कर सकते हैं। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने हाल ही में टीम के लिए काफी अच्छा खेल दिखाया है।

मिडिल ऑर्डर- नजमुल हसन शांतो, लिटन दास, तौहिद ह्दोय

बांग्लादेशकी टीम में पिछले वर्ल्ड कप से इस बार के वर्ल्ड कप में एक बहुत बड़ा अंतर मिडिल ऑर्डर में नजर आएगा। टीम के दो सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रहे शाकिब अल हसन और मुश्फीकुर रहीम वनडे टीम में नहीं है। ऐसे में अब मिडिल ऑर्डर की बहुत बड़ी जिम्मेदारी पूर्व कप्तान नजमुल हसन शांतो के अलावा टीम के स्टार खिलाड़ी लिटन दास और तौहिद ह्दोय पर होने वाली है। इन खिलाड़ियों को अपने आप को कुछ साबित करना होगा। 

ऑलराउंडर्स- मेहदी हसन मिराज, मोसद्दक हुसैन

 वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए बांग्लादेश की टीम में ऑलराउंडर्स की बात करें तो टीम के कप्तान मेहदी हसन मिराज पर खास जिम्मेदारी होने वाली है। स्पिन गेंदबाजी के साथ ही बल्लेबाजी में उनका योगदान बहुत अहम होगा। उनका साथ देने के लिए टीम में मोसद्दक हुसैन होंगे। इस युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी ने अपने खेल से काफी प्रभावित किया है।

 गेंदबाज- तस्कीन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा

 बांग्लादेश की टीम में गेंदबाजी विभाग में भी कुछ अच्छे नाम शामिल हैं। इनकी टीम के पास तेज गेंदबाजी यूनिट में दो अनुभवी गेंदबाज तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान होंगे, तो वहीं युवा स्पीड गन नाहिद राणा का खेलना तय है। इस होनहार खिलाड़ी ने बहुत कम समय में खुद को एक अच्छे और खतरनाक गेंदबाज के रूप में साबित किया है। बांग्लादेश की टीम में एक प्रमुख स्पिन गेंदबाज रिशाद हुसैन होंगे, जिनका मेहदी हसन भरपूर साथ देने वाले हैं।

 बांग्लादेश की संभावित एकादश एक नजर में

सौम्य सरकार, तंजीद हसन, नजमुल हसन शांतो, लिटन दास, तौहीद ह्दोय, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), मोसद्दक हुसैन, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा

 

 

 

 

 

 

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 267 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में