CSE
Toss Index637.0 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3601 NAM vs SA +0.00%M3600 GAW vs ABF +0.00%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%Toss Index637.0 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3601 NAM vs SA +0.00%M3600 GAW vs ABF +0.00%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%
खबर

IPL 2027: CSK के 5 खिलाड़ी, जिन्हें किया जा सकता है रिलीज

आईपीएल के इतिहास में 5 बार खिताब पर कब्जा करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन 2026 में कुछ खास नहीं रहा था और टीम 8वें स्थान पर रही।

चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई सुपर किंग्स

CSK Predicted Released Players for IPL 2027: वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे चर्चित टी20 टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन की तैयारियां शुरू हो चुकी है। अब तक कुछ खिलाड़ियों को लेकर ट्रेड भी हो चुका है, तो वहीं कई खिलाड़ियों के ट्रेड की चर्चा है। इसी बीच फ्रेंचाइजी को अगले साल होने वाले सीजन को लेकर मिनी ऑक्शन का इंतजार है।

चेन्नई सुपर किंग्स के 5 संभावित रिलीज खिलाड़ी

आईपीएल में 5 बार खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन पिछले सीजन कुछ खास नहीं रहा और उन्हें 8वें स्थान पर संतोष करना पड़ा। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स अगले साल होने वाले टूर्नामेंट के लिए टीम में कुछ बदलाव के बारे में विचार कर सकती है और वो कुछ खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला कर सकती है। चलिए इस आर्टिकल में आपको चेन्नई सुपर किंग्स के 5 संभावित रिलीज खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

 मैथ्यू शॉर्ट

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी मैथ्यू शॉर्ट को चेन्नई सुपर किंग्स ने 2026 के ऑक्शन में चुना, लेकिन इस खिलाड़ी ने पूरी तरह से निराश किया। शॉर्ट को 3 मैच खेलने का मौका तो मिला, लेकिन उन्होंने काफी खराब प्रदर्शन किया। मैथ्यू शॉर्ट बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी में भी विफल रहे और ऐसे में ये तय दिख रहा है कि उन्हें सीएसके की फ्रेंचाइजी 2027 से पहले रिलीज कर दें।

स्पेंसर जॉनसन

ऑस्ट्रलिया के एक और खिलाड़ी युवा तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को चेन्नई सुपर किंग्स ने मिड सीजन में शामिल किया था। ये कंगारू खिलाड़ी टीम के लिए रिप्लेसमेंट के तौर पर जुड़े थे। लेकिन उन्हें जो मौके मिले, उनमें वो खरे नहीं उतर सके। स्पेंसर जॉनसन की गेंदबाजी में खास धार नजर नहीं आई और इसी वजह से उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स रिलीज कर सकती है।

श्रेयस गोपाल

भारतीय क्रिकेट के अनुभवी घरेलू खिलाड़ी श्रेयस गोपाल को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पाले में जरूर लिया, लेकिन उन्हें कोई मौका ही नहीं दिया गया। कर्नाटक के ऑलराउंडर खिलाड़ी श्रेयस गोपाल 2026 के पूरे सीजन बाहर ही बैठे रहे। टीम के कॉम्बिनेशन के हिसाब से उनकी जगह नहीं बन पा रही थी, ऐसे में लगता है कि चेन्नई सुपर किंग्स का मैनेजमेंट उन्हें रिलीज कर किसी और अच्छे खिलाड़ी को शामिल कर सकती है।

राहुल चाहर

राजस्थान के स्पिन गेंदबाज राहुल चाहर एक वक्त आईपीएल में सबसे उभरते स्पिन गेंदबाजों में शुमार होते जा रहे थे, लेकिन पिछले कुछ सीजन से इस फिरकी गेंदबाज का प्रदर्शन खास नहीं रहा। इसी वजह से चेन्नई सुपर किंग्स ने राहुल चाहर को 2026 के सत्रमें कोई मैच खेलने का मौका नहीं दिया। अब लगने लगा है कि सीएसके मैनेजमेंट किसी और बेहतर स्पिन ऑप्शन की फिराक में है और ऐसे में राहुल चाहर को बाहर किया जा सकता है। 

अमन खान

भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी अमन खान को 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पाले में लिया। मुंबई के इस हरफनमौला खिलाड़ी को सीएसके ने एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया। 2023 के सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 11 मैच खेलने वाले इस खिलाड़ी ने डेब्यू 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए किया था। अब तक 12 मैच में इस खिलाड़ी का कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है और यही वजह है कि चेन्नई उन्हें शायद ही अपने साथ बनाए रखेगी।    

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 243 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में