फीफा वर्ल्ड कप से टी20 वर्ल्ड कप, दुनिया की इकलौती क्रिकेटर जिसने फुटबॉल और क्रिकेट दोनों में किया अपने देश को रिप्रजेंट
दुनिया की एक ऐसी क्रिकेटर है, जिसने फुटबॉल के फीफा वर्ल्ड कप से लेकर क्रिकेट के वनडे और टी20 दोनों के वर्ल्ड कप में अपने देश के लिए मैदान में उतरी।

Athlete who have participated in FIFA and Cricket World Cup: खेल जगत में ऐसे बहुत से खिलाड़ी मिल जाएंगे, जिन्होंने किसी खेल में दो देशों की तरफ से प्रतिनिधित्व किया हो, लेकिन दुनिया में ऐसे खिलाड़ी बहुत कम हुए हैं जिन्होंने एक नहीं बल्कि दो अलग-अलग खेलों में अपने देश का नाम रोशन किया हो और सबसे खास बात कि दोनों खेल के वर्ल्ड इवेंट में....
वो खिलाड़ी जिसने फुटबॉल और क्रिकेट दोनों वर्ल्ड कप खेले
जी हां... आपने सही पढ़ा। दुनिया की एक ऐसी क्रिकेटर है, जिसने फुटबॉल के फीफा वर्ल्ड कप से लेकर क्रिकेट के वनडे और टी20 दोनों के वर्ल्ड कप में अपने देश के लिए मैदान में उतरी और एक बहुत ही अनोखा रिकॉर्ड इस महिला क्रिकेटर के नाम है।
एलिस पैरी के नाम के ये अनोखा रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी एलिस पैरी है, जो मौजूदा वक्त में महिला क्रिकेट की लीजेंड ऑलराउंडर के रूप में पहचान बना चुकी है, लेकिन बहुत कम फैंस जानते होंगे कि कंगारू टीम की इस होनहार क्रिकेटर ने फीफा वर्ल्ड कप में भी ऑस्ट्रेलिया के लिए प्रतिनिधित्व किया है।
2011 में पैरी फीफा महिला वर्ल्ड कप में भी ले चुकी हैं हिस्सा
एलिस पैरी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ 16 साल की उम्र में डेब्यू किया था और वो आज महिला क्रिकेट में सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में से एक है। एलिस पैरी क्रिकेट में तो बहुत ही शानदार खिलाड़ी है, जिसे पूरी दुनिया देख रही है। साथ ही पैरी फुटबॉल में भी अच्छी खिलाड़ी रह चुकी है और वो 2011 में ऑस्ट्रेलिया के लिए महिला फीफा वर्ल्ड कप खेल चुकी है।
वनडे और टी20 वर्ल्ड कप में भी सालों कर रही हैं शिरकत
ऑस्ट्रेलिया की इस अनोखी खिलाड़ी ने 2011 के महिला फीफा वर्ल्ड कप में स्वीडन के खिलाफ खेले गए क्वार्टर फाइनल जैसे बड़े मैच में 1 गोल भी दागा है। एलिस पैरी फीफा वर्ल्ड कप में गोल दाग चुकी है और क्रिकेट के टी20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप में रनों का अंबार लगा चुकी है, तो विकेट की झड़ी भी लगा चुकी है। इस तरह से वो खेल की दुनिया में सबसे अनोखा रिकॉर्ड बनाने वाली खिलाड़ी है।
एलिस पैरी इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के लिए आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जलवा दिखा रही हैं। 35 वर्षीय पैरी की बात करें तो वो ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 2007 में डेब्यू करने के बाद अब तक इंटरनेशनल करीयर में 15 टेस्ट, 168 वनडे और 178 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं।




