CSE
Toss Index623.7 +2.03%Match Index579.1 +4.27%TIX-IWTO26108.5 +3.16%TIX-CPL2666.1 +2.03%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3594 GAW vs JK +0.00%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3589 TKR vs ABF −1.73%M3588 SNP vs BT −0.73%M3587 SA vs ZIM +4.27%M3586 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3585 SCO-W vs NLD-W +0.00%Toss Index623.7 +2.03%Match Index579.1 +4.27%TIX-IWTO26108.5 +3.16%TIX-CPL2666.1 +2.03%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3594 GAW vs JK +0.00%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3589 TKR vs ABF −1.73%M3588 SNP vs BT −0.73%M3587 SA vs ZIM +4.27%M3586 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3585 SCO-W vs NLD-W +0.00%
खबर

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया खूंखार स्क्वाड का ऐलान, 21 साल के इस नए खिलाड़ी की सरप्राइज एन्ट्री

इंग्लैंड क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ 1 जुलाई से 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत करने जा रही है। इस सीरीज के लिए हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लिश टीम के 17 सदस्यीय टीम का ऐलान।

IND vs ENG T20 Series
IND vs ENG T20 Series

England announces squad for T20 series against India: भारतीय क्रिकेट टीम यूके के दौरे के लिए तैयार है, तो वहीं टीम इंडिया के खिलाफ अपने घर में दमखम दिखाने के लिए पहले आयरलैंड और इसके कुछ घंटों बाद इंग्लैंड ने भी अपनी फौज को तैयार कर लिया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ होने वाले घरेलू टी20 सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान

भारत के खिलाफ 1 जुलाई से अपने घर में इंग्लिश टीम 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए हैरी ब्रूक की कप्तानी में एक मजबूत और संतुलित स्क्वाड की घोषणा की है। इंग्लैंड की टीम में जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, सैम करन और आदिल रशीद जैसे मैच विनर खिलाड़ी भी शामिल किए गए हैं।

21 साल के अनकैप्ड जेम्स कॉल्स की पहली बार टीम में एन्ट्री

इंग्लिश टीम में इस सीरीज के लिए 21 साल के अनकैप्ड खिलाड़ी जेम्स कॉल्स को शामिल किया गया है। कॉल्स एक स्पिन गेंदबाज होने के साथ ही लोअर मिडिल ऑर्डर में उपयोगी बल्लेबाजी कर लेते हैं। उन्हें इंग्लैंड की घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने का ईनाम मिला है।

कुछ और चेहरों को भी फिर से दिया गया मौका

इस टी20 सीरीज के लिए जैमी ओवरटन, ब्रायडर्न कार्स जैसे खिलाड़ी चोट की वजह से शामिल नहीं किए गए हैं। तो वहीं टीम में जॉर्डन कॉक्स, सोनी बेकर और साकिब महमूद को एक बार फिर से टीम में मौका दिया गया है। ये खिलाड़ी इंग्लैंड की 2026 टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे। टीम में फिल साल्ट, विल जैक्स, जोश टंग और रेहान अहमद भी भारत के खिलाफ इस सीरीज में अपना जलवा दिखा सकते हैं।

 इंग्लैंड का भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए फुल स्क्वाड

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सॉनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टंग, ल्यूक वुड

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 242 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में