CSE
Toss Index591.5 −2.25%Match Index643.5 +4.27%TIX-SATO2699.3 −0.73%TIX-CPL2667.7 −2.25%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3602 GAW vs SLK +0.00%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%Toss Index591.5 −2.25%Match Index643.5 +4.27%TIX-SATO2699.3 −0.73%TIX-CPL2667.7 −2.25%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3602 GAW vs SLK +0.00%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%
खबर

टेस्ट क्रिकेट का इकलौता गेंदबाज, जिन्होंने पहले ओवर में किया है हैट्रिक का कमाल

टेस्ट क्रिकेट के लंबे इतिहास में पहले ही ओवर में हैट्रिक लेने का कमाल सिर्फ एक बार हो सका है। ये रिकॉर्ड भारत के एक पूर्व तेज गेंदबाज के नाम है।

Test Cricket
Test Cricket

Hat-trick in the first over in Test cricket: क्रिकेट में कुछ ऐसे रिकॉर्ड हैं, जो हमेशा-हमेशा के लिए खास बन जाते हैं। ऐसे कई कीर्तिमान हुए हैं, जो सिर्फ एक बार देखने को मिले हैं। इसी कड़ी में टेस्ट क्रिकेट में पहले ही ओवर में हैट्रिक लेने का कमाल अब तक के इतिहास में सिर्फ एक बार ही हुआ है।

टेस्ट में पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाला इकलौता गेंदबाज

वैसे तो क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में खूब हैट्रिक हुई हैं। इसी तरह से रेड बॉल फॉर्मेट में भी कई गेंदबाजों ने इस तरह का कारनामा किया है, लेकिन दुनिया में टेस्ट क्रिकेट में एक ऐसा गेंदबाज है, जिसने पहले ही ओवर में लगातार 3 गेंद में 3 विकेट हासिल किए हैं और वो रिकॉर्ड आज तक बरकरार है।

भारत के इरफान पठान के नाम है ये अनोखा रिकॉर्ड

आज से करीब 20 साल पहले यानी 2006 में ये हैरतअंगेज कारनामा भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने किया था। अपने दौर के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी रहे इरफान पठान ने ऐसा कमाल किया था, जो उनके पहले कोई नहीं कर पाया था और ना ही उनके बाद अब तक कोई ऐसा कर सका है।

2006 में पाकिस्तान के खिलाफ पठान ने पहले ही ओवर में ली थी हैट्रिक

29 जनवरी 2006 का वो दिन था, जब पाकिस्तान के कराची के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच खेला गया। टीम इंडिया के कप्तान राहुल द्रविड़ ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत के लिए इरफान पठान गेंदबाजी की शुरुआत करने आए और पहले ओवर में उनके सामने सलमान बट्ट थे। पहली 3 गेंद पर पठान ने कोई रन नहीं दिया।

सलमान बट्ट, यूनिस खान और मोहम्मद युसुफ को पहले ओवर में किया आउट

इसके बाद ओवर की चौथी गेंद जबरदस्त स्विंग के साथ सलमान बट्ट के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप में खड़े राहुल द्रविड़ के हाथों में समा गई। पठान ने बट्ट को चलता किया। इसके बाद यूनिस खान बल्लेबाजी के लिए आए उन्हें पहली ही गेंद पर पठान ने क्लीन बोल्ड कर लगातार दूसरा विकेट झटका।

टीम इंडिया के इस गेंदबाज के पास एक बड़ा मौका था, जहां वो पहले ही ओवर में हैट्रिक करने वाले इकलौते गेंदबाज बनने के करीब खड़े थे। पाकिस्तान के उस वक्त के दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद युसुफ बैटिंग करने आए। पठान की एक और शानदार स्विंग और गेंद सीधे युसुफ के बैट पर लगी और वो विकेट के सामने पाए गए अंपायर की ऊंगली खड़ी हुई और इसके साथ ही इरफान पठान ने इतिहास रच दिया। वो ऐसा करने वाले वर्ल्ड क्रिकेट में पहले गेंदबाज बन गए और ये मैच हमेशा के लिए यादगार बन गया। हालांकि भारत को इस मैच में एक बहुत बड़ी हार का सामना करना पड़ा था।  

 

 

 

 

 

टैग:India

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में