CSE
Toss Index591.5 −2.25%Match Index643.5 +4.27%TIX-SATO2699.3 −0.73%TIX-CPL2667.7 −2.25%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3602 GAW vs SLK +0.00%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%Toss Index591.5 −2.25%Match Index643.5 +4.27%TIX-SATO2699.3 −0.73%TIX-CPL2667.7 −2.25%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3602 GAW vs SLK +0.00%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%
खबर

IND vs ENG: एक पारी ने बदल दिया इतिहास! अभिषेक शर्मा ने दिग्गजों के रिकॉर्ड किए चकनाचूर, बना डाले 5 महारिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले ही मैच में तेज तर्रार फिफ्टी जड़ी।

IND vs ENG
IND vs ENG

Abhishek Sharma records: भारत और इंग्लैंडके बीच 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत हो चुकी है, दोनों ही टीमों के बीच पहला मुकाबला चेस्टर-ली-स्ट्रीट में बुधवार को खेला गया, जहां बारिश ने जायका बिगाड़ दिया और मैच मेंइन्द्रदेवता की कहर की वजह से नतीजा नहीं निकल सका, लेकिन बारिश से पहले अभिषेक शर्मा ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

अभिषेक शर्मा ने बना डाले 5 बड़े रिकॉर्ड

टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज ने बारिश से पहले रिकॉर्ड्स की बारिश करते हुए कई कीर्तिमान एक ही झटके में बना डाले। इस मुकाबले में 24 गेंद में विस्फोटक 59 रन की पारी खेलते हुए कुछ बड़े रिकॉर्ड्स हासिल किए। चलिए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं वो 5 बड़े कीर्तिमान, जो अभिषेक शर्मा ने एक ही मैच में हासिल किए।

 #1. टीम इंडिया के लिए सबसे तेज 1500 T20I रन

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में कमाल की पारी खेली। उन्होंने इस पारी के साथ ही अपने टी20 इंटरनेशनल करियर के 1500 रन पूरे किए। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने इस पारी के दौरान जैसे ही 13वां रन लिया, इसके साथ ही उन्होंने 1500 रन के आंकड़े को छू लिया और वो भारत के लिए सबसे तेज 1500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

#2. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों का शतक

अभिषेक शर्मा में छक्कों की जबरदस्त एबिलिटी नजर आई है। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल करियर में इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान छक्कों का शतक भी पूरा कर लिया। उन्होंने इस मैच में जैसे ही अपना दूसरा छक्का लगाया, इसके साथ ही उन्होंने 100 छक्के पूरे कर लिए और ये मुकाम उन्होंने 48 पारियों में हासिल किया। वो भारत के लिए सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने।

#3. इंग्लैंड में सबसे तेज फिफ्टी बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

टीम इंडिया के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने चेस्टर-ली-स्ट्रीट में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 20 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। वो इसके साथ ही इंग्लैंड की सरजमीं पर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। इससे पहले केएल राहुल के नाम 27 गेंद में पचासा पूरा करने का रिकॉर्ड है।  

#4. T20I में 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 50+ की सबसे ज्यादा पारी

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट फॉर्मेट में अभिषेक शर्माएक जबरदस्त बल्लेबाज साबित हो रहे हैं। इस खिलाड़ी ने बहुत कम समय में खुद को इस फॉर्मेट में अलग मुकाम पर खड़ा कर दिया है। उन्होंने अपनी तूफानी बैटिंग से कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं और इस मैच में भी 20 गेंद में अर्धशतक पूरा कर एक बड़े रिकॉर्ड लिस्ट में जगह बनाई। वो भारत के लिए इस फॉर्मेट में 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 50+ की सबसे ज्यादा पारियां खेलने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उनकी ये 9वीं 50+ पारी थी और इससे ज्यादा सूर्यकुमार यादव के नाम 13 पारियां हैं।

#5. 20 या उससे कम गेंदों में 5वीं बार T20I अर्धशतक

अभिषेक शर्मा ने इस मैच में सिर्फ 20 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की। इसमें भी उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 या उससे कम गेंदों में 5वीं बार अर्धशतक बनाने में सफल रहे। पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह 3 बार ऐसा कमाल कर चुके हैं।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 236 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में