CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3633 ENG vs SL +0.00%M3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3633 ENG vs SL +0.00%M3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%
खबर

ICC ODI World Cup 2027 के लिए भारत की प्रेडिक्टेड प्लेइंग-11

दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में अगले साल होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

ODI World Cup 2027
ODI World Cup 2027

Team India predicted playing XI ICC ODI World Cup 2027: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर अब धीरे-धीरे तैयारियां अपनी रफ्तार पकड़ने लगी हैं। हर 4 साल में होने वाले इस मेगा इवेंट में अपना जलवा दिखाने के लिए सभी टीमें जोर-शोर से जुटी हैं और इनमें से एक खिताब की हॉट फेवरेट टीम इंडिया भी जान लड़ानें के लिए उत्सुक दिखाई दे रही है।

 ICC ODI World Cup 2027 के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11

भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप में शुभमन गिल की कप्तानी में खेलने वाली है। टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सुपरहीट दिग्गजों के साथ ही कुछ युवा खिलाड़ियों का शानदार संयोजन नजर आने वाला है। वर्ल्ड कप 2027 में अभी काफी वक्त है और टीम क्या होगी ये भी भविष्य के गर्भ में छिपा है, लेकिन टीम इंडिया जिस तरह से वनडे में खेल रही है उसके आधार पर आपको इस आर्टिकल में ICC ODI World Cup 2027 के लिए भारत की प्रेडिक्टेड प्लेइंग-11 के बारे में बताते हैं।

ओपनर्स- रोहित शर्मा और शुभमन गिल

भारतीय क्रिकेट टीम के पास इस वक्त वनडे फॉर्मेट में सबसे बेहतरीन जोड़ी के रूप में रोहित शर्मा और शुभमन गिल मौजूद हैं। रोहित शर्मा जहां वनडे क्रिकेट फॉर्मेट में बेताज बादशाह माने जा सकते हैं, जिनके पास नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज है, तो वहीं शुभमन गिल इस वक्त के सबसे उभरते सितारें हैं। दोनों ही स्टार खिलाड़ियों ने 2023 के वर्ल्ड कप में भी भारत के लिए ओपनिंग का जिम्मा संभाला था, ऐसे में इनके पास एक-दूसरे से तालमेल की कोई कमी नहीं है और गिल-रोहित की जोड़ी भारत के लिए बड़ा कारनामा कर सकती है।

मिडिल ऑर्डर- विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल

टीम इंडिया के लिए रोहित-गिल की बेहतरीन ओपनिंग जोड़ी के बाद मिडिल ऑर्डर और भी ज्यादा मजबूत नजर आ रहा है। नंबर-3 पर विराट कोहली, चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर और इसके बाद केएल राहुल जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं। इन तीनों ही बल्लेबाजों के पास सालों का अनुभव है और भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर की कमान मजबूती से संभालने का माद्दा नजर आता है। विराट दुनिया के सबसे बड़े फिनिशर कहे जा सकते हैं, तो वहीं अय्यर और राहुल की काबिलियत पर भी कोई शक नहीं है।

ऑलराउंडर्स- हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा

किसी भी फॉर्मेट में ऑलराउंडर्स का बहुत बड़ा महत्व होता है। किसी भी टीम के लिए हरफनमौला खिलाड़ी संतुलन प्रदान करते हैं और ये काम भारतीय टीम में हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा करते हुए दिख सकते हैं। हार्दिक पंड्या एक बिग हिटर बैटर के साथ ही पेस बॉलिंग को धार देने की क्षमता रखते हैं, तो वहीं रवींद्र जडेजा लोअल मिडिल ऑर्डर के स्तंभ होने के साथ ही अपनी फिरकी से भी कमाल दिखाएंगे। हार्दिक और जडेजा टीम इंडिया के एक्स-फैक्टर खिलाड़ी साबित होते रहे हैं।

गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

दक्षिण अफ्रीकी की स्विंग और बाउंसी पिच पर भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजों का काम बहुत अहम होने वाला है। इसके लिए टीम इंडिया के पास जसप्रीत बुमराह के रूप में एक हाई प्रोफाइल विकेटटेकर गेंदबाज हैं, तो उनके ईर्द-गिर्द मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा का नाम वर्ल्ड कप में प्रमुख रूप से आगे माना जा रहा है। ये पेस अटैक तिकड़ी टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप में बहुत बड़ा रोल अदा कर सकती है। इसके अलावा कुलदीप यादव के रूप में चाइनामैन स्पिन गेंदबाज भी होंगे। 

भारत की संभावित एकादश एक नजर में

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 236 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में