CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%
खबर

आयरलैंड ने भारत के खिलाफ सीरीज के लिए युवा खिलाड़ी को सौंपी कमान, दिग्गज खिलाड़ी को किया कप्तानी से हटाया

आयरलैंड 26 जून से अपने घर में भारतीय क्रिकेट टीम से 2 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की मेजबानी करेगा।

Ireland Cricket Team
Ireland Cricket Team

Lorcan Tucker appointed Ireland's T20I captain for the India series: आयरलैंड क्रिकेट टीम कुछ ही दिनों में अपने घर में भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ 2 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलने जा रही है। इस सीरीज के लिए आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए एक युवा बल्लेबाज को टीम की कमाल सौंपी है।

लॉरकन टकर बने आयरलैंड के नए टी20 कप्तान

आयरलैंड की टीम भारत के खिलाफ 26 जून से 2 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज करने जा रही है। इस सीरीज के लिए सोमवार को आयरिश क्रिकेट बोर्ड ने 14 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। जिसमें लॉरकन टकर को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है।

टीम के दिग्गज खिलाड़ी पॉल स्टर्लिंग सहित 5 बड़े खिलाड़ी बाहर

आयरलैंड के स्क्वाड में कुछ बड़े चेहरे इस सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। जिसमें दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान पॉल स्टर्लिंग शामिल हैं, उनके साथ ही मार्क अडायर, कर्टिस केम्फर, बैरी मैकार्थी और जॉर्डन नील का भी नाम है। वैसे ये सभी खिलाड़ी किसी ना किसी तरह की इंजरी से जूझ रहे हैं।

लॉरकन टकर को बनाया परमानेंट कप्तान

आयरलैंड के लिए अब 29 साल के लॉरकन टकर परमानेंट टी20 कप्तान तय कर दिए गए हैं। उन्होंने टीम के लिए 2016 में अपना डेब्यू किया था और वो पिछले 10 साल में आयरलैंड की जर्सी में तीनों ही फॉर्मेट में मिलाकर कुल 159 मैच खेल चुके हैं। ऐसे में उनके पास अच्छा खासा अनुभव भी हो चुका है।

भारत के खिलाफ सीरीज के लिए आयरलैंड का फुल स्क्वाड

लॉरकन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंदरा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में