CSE
Toss Index543.6 −3.11%Match Index764.8 +4.27%TIX-CPL2663.5 −3.11%TIX-AVII26101.7 +1.66%TIX-SAWT26111.1 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3612 ML vs UAE +0.00%M3611 BT vs GAW +0.00%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%M3607 BT vs JK −1.29%M3606 GAW vs TKR −0.17%M3605 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3604 NAM vs SA +4.27%M3603 BT vs SNP −1.98%Toss Index543.6 −3.11%Match Index764.8 +4.27%TIX-CPL2663.5 −3.11%TIX-AVII26101.7 +1.66%TIX-SAWT26111.1 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3612 ML vs UAE +0.00%M3611 BT vs GAW +0.00%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%M3607 BT vs JK −1.29%M3606 GAW vs TKR −0.17%M3605 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3604 NAM vs SA +4.27%M3603 BT vs SNP −1.98%
खबर

IPL 2027: MI के 5 खिलाड़ी, जिन्हें किया जा सकता है रिलीज

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में खिताबी पंच लगाने वाली मुंबई इंडियंस को 2020 के बाद से कोई खिताब हाथ नहीं लगा है। मुंबई पलटन आईपीएल 2026 में भी खराब प्रदर्शन से नवें स्थान पर रही।

Mumbai Indians IPL 2027
Mumbai Indians IPL 2027

MI Predicted Released Players for IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीगके 19वें सीजन के खत्म होने के बाद से ही टीमें फिर से अगले साल होने वाले आईपीएल 2027 की तैयारियों में जुट गई हैं। इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस से भी लगातार बदलाव की सुगबुगाहट आने लगी हैं। मुंबई इंडियंस की टीम अपने छठे खिताब की तलाश में है।

मुंबई इंडियंस के 5 संभावित रिलीज खिलाड़ी

आईपीएल के इतिहास में सबसे सफलतम टीमों में शुमार मुंबई इंडियंस ने भले ही इस लीग में 5 खिताब जीते हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों से उन्हें लगातार निराशा हाथ लग रही है। 2020 में आखिरी बार खिताब जीतने के बाद से वो फिर से ट्रैक पर लौटने का इंतजार कर रहे हैं और इसी वजह से आईपीएल 2027 में कुछ बड़े बदलाव कर सकती हैं, जहां वो अपने ग्रुप के कुछ खिलाड़ियों को रिलीज कर सकते हैं। चलिए इस आर्टिकल में आपको मुंबई इंडियंस के 5 संभावित रिलीज खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

रॉबिन मिंज

धोनी की नगरी रांची से आने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज पर आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने विश्वास दिखाया। वैसे तो रॉबिन मिंज का करियर ज्यादातार चोट से प्रभावित रहा, लेकिन मुंबई इंडियंस ने उन्हें जो मौके दिए, वहां भी वो कुछ भी अच्छा करने में सफल नहीं हो सके। रॉबिन मिंज के इस साधारण खेल को देखते हुए मुंबई इंडियंस उन्हें रिलीज करने पर विचार कर सकती है।

महिपाल लोमरोर

राजस्थान के स्टार खिलाड़ी और पूर्व कप्तान महिपाल लोमरोर को मुंबई इंडियंस ने अपने पाले में रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया गया था। उन्हें ज्यादा मौके भी नहीं मिले और वह टीम की लॉंग टर्म पॉलिसी का हिस्सा नजर नहीं आते हैं। ऐसे में अगले सीजन से पहले उनका रिलीज होना लगभग तय माना जा सकता है।

मयंक मार्कंडेय

मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन के दौरान अपने स्पिन विभाग मजबूत करने के लिए फिरकी गेंदबाज मयंक मार्कंडेय को घर वापसी का मौका दिया था, लेकिन वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। उन्हें पिछले सीजन में ज्यादा मौके तो नहीं मिले, लेकिन कम मैचों में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला और वह काफी महंगे भी साबित हुए। इसी वजह से मुंबई स्पिन विभाग में नए विकल्प तलाश सकती है। और मयंक मार्कंडेय को बाहर कर सकती है।

दानिश मालेवार

भारतीय घरेलू क्रिकेट में उभरते सितारें दानिश मालेवार को मुंबई इंडियंस ने 2026 के सीजन में अपने साथ जोड़ा था। विदर्भ के इस बल्लेबाज से काफी उम्मीदें थी, लेकिन उन्हें जो गिने-चुने मौके मिले थे, वहां दानिश मालेवार कोई छाप नहीं छोड़ सके। ऐसे में मुंबई इंडियंस उन्हें अगले सीजन से पहले रिलीज कर किसी और युवा खिलाड़ी को अपने कैंप में शामिल करने का कदम उठा सकती है।

ट्रेंट बोल्ट

न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज रहे ट्रेंट बोल्ट की धार अब लगता है कि धीरे-धीरे कुंद पड़ती जा रही है। अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट पिछले कुछ वक्त से लगातार अपनी पुरानी लय में नहीं दिखे। उनकी इसी फॉर्म को देखते हुए मुंबई इंडियंस ने 2026 के सीजन में कुछ खास मौके नहीं दिए, लेकिन जो सीमित मैचों में मौके मिले वहां भी वो ज्यादा विकेट नहीं ले सके। साथ ही और उनका इकॉनमी रेट भी काफी महंगा रहा। उम्र और बड़े कॉन्ट्रैक्ट को देखते हुए मुंबई इंडियंस युवा तेज गेंदबाजों पर दांव लगा सकती है।

 

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 274 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में