CSE
Toss Index637.0 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3601 NAM vs SA +0.00%M3600 GAW vs ABF +0.00%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%Toss Index637.0 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3601 NAM vs SA +0.00%M3600 GAW vs ABF +0.00%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%
खबर

ICC ODI World Cup 2027 के लिए पाकिस्तान की प्रेडिक्टेड प्लेइंग-11

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए सभी टीमें तैयार हैं। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम को भी दावेदार की सूची में शामिल किया जा सकता है।

ODI World Cup 2027
ODI World Cup 2027

Pakistan predicted playing XI ICC ODI World Cup 2027: वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे बड़े वनडे फॉर्मेट टूर्नामेंट आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप की जंग हर 4 साल में आती है। इसी कड़ी में अब अगला वर्ल्ड कप अगले साल यानी 2027 में होने वाला है। इस महाकुंभ की तैयारियों में अब टीमें धीरे-धीरे जुटती जा रही है और इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम भी खिताब पर नजरें टिकाए हुए है। 

ICC ODI World Cup 2027 के लिए पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11

वनडे वर्ल्ड कप में भारत के पड़ोसी मूल्क पाकिस्तान का भी अच्छा प्रभाव रहा है। 1992 की वर्ल्ड चैंपियन पाकिस्तान को इसके बाद से ही अगले खिताब का इंतजार है, जिसे वो 2027 में हर हाल में पूरा करना चाहेगी। पाकिस्तान के लिए वर्ल्ड कप की डगर बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाली है, लेकिन इस टीम में सरप्राइज करने का पूरा माद्दा है। ऐसे में अब ये देखना वाकई में दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान इस चैलेंज को कैसे लेता है। चलिए आपको इस आर्टिकल में ICC ODI World Cup 2027 के लिए पाकिस्तान की प्रेडिक्टेड प्लेइंग-11 के बारे में बताते हैं।

ओपनर्स- साहिबजादा फरहान, सैम अयूब

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में पाकिस्तान की ओपनिंग जोड़ी को लेकर काफी रोमांच दिखने वाला है। इस टीम के लिए वर्ल्ड कप में दो युवा बल्लेबाज साहिबजादा फरहान और सैम अयूब को मौका मिल सकता है। इन दोनों ही युवा खिलाड़ियों ने अपने खेल से काफी प्रभावित किया है, सबसे खास बात ये है कि इस जोड़ी में राइट और लेफ्ट कॉम्बिनेशन होगा। जिससे उनकी टीम को फायदा भी मिल सकता है। 

मिडिल ऑर्डर- फखर जमान, बाबर आजम, मोहम्मद गाजी गौरी, सलमान अली आगा

पाकिस्तान क्रिकेट टीमके मिडिल ऑर्डर में इस बार कुछ बदलाव दिखने वाला है। पिछले कुछ वक्त से वनडे फॉर्मेट में मोहम्मद रिजवान खेलते नजर आ रहे थे, लेकिन अब उनकी जगह एक युवा विकेटकीपर बल्लेबाज दिख सकते हैं। टीम में फखर जमान नंबर-3 पर तो वहीं बाबर आजम नंब-4 की भूमिका अदा करते हुए नजर आएंगे। इसके बाद युवा विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद गाजी गौरी और कप्तान सलमान अली आगा खेलते हुए दिखेंगे। 

ऑलराउंडर्स- अराफात मिन्हास

पाकिस्तान की टीम में प्रमुख ऑलराउंडर के रूप में युवा उभरते सितारे अराफात मिन्हास खेलते हुए दिख सकते हैं। इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने अपने डेब्यू वनडे सीरीज में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कमाल का ऑलरांडर खेल दिखाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज जीता था। अराफात पाकिस्तान के लिए काफी इफेक्टिव साबित हो सकते हैं। उनके अलावा सैम अयूब भी स्पिन गेंदबाजी यूनिट का हिस्सा होंगे। 

गेंदबाज- शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, हारिस राऊफ, अबरार अहमद

दक्षिण अफ्रीका की पिच पर पेस अटैक बहुत ही प्रभावशाली साबित होगा और पाकिस्तान के पास एक अच्छा बॉलिंग यूनिट है। इस टीम के पास शाहिन शाह अफरीदी प्रमुख तेज गेंदबाज होने वाले हैं। तो वहीं इसके अलावा नसीम शाह और हारिस राऊफ भी यूनिट का हिस्सा होंगे। इसके अलावा पाकिस्तान की टीम में स्पिनर के रूप में अबरार अहमद प्रमुख होंगे। 

पाकिस्तान की संभावित एकादश एक नजर में

साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, फखर जमान, बाबर आजम, मोहम्मद गाजी गौरी (विकेटकीपर), सलमान अली आगा (कप्तान), अराफात मिन्हास, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, हारिस राऊफ

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 267 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में