CSE
Toss Index591.5 −2.25%Match Index643.5 +4.27%TIX-SATO2699.3 −0.73%TIX-CPL2667.7 −2.25%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3602 GAW vs SLK +0.00%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%Toss Index591.5 −2.25%Match Index643.5 +4.27%TIX-SATO2699.3 −0.73%TIX-CPL2667.7 −2.25%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3602 GAW vs SLK +0.00%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%
खबर

गौतम के राज में टीम इंडिया का 'गंभीर' संकट! भारत ने झेले इतने बड़े झटके, सबकुछ बयां करते हैं ये शर्मनाक रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने 2024 में टीम इंडिया की कमान संभाली थी। इसके बाद से भारत को कई सफलताओं के बीच कुछ बड़ी नाकामी से भी गुजरना पड़ा।

Gautam Gambhir's coaching tenure
Gautam Gambhir's coaching tenure

Gautam Gambhir's coaching tenure:  टीम इंडिया ने जब 2024 में सात समंदर पार कैरेबियाई सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप में जीत का झंड़ा गाड़ा उसके बाद तब के चैंपियन हेड कोच राहुल द्रविड़ का सफर खत्म हुआ। राहुल द्रविड़ के जाने के बाद भारतीय क्रिकेट में सबसे हाई प्रोफाइल हेड कोच गौतम गंभीर की एन्ट्री होती है, जिन्होंने अपनी शर्तों पर बीसीसीआई के साथ चलने का फैसला किया।

गौतम गंभीर के काल में टीम इंडिया का गिरता ग्राफ

एक हेड कोच के रूप में जिस हाईप के साथ गौतम गंभीर ने दामन थामा, माना जाने लगा था कि वो सफलता की एक नई कहानी लिखने वाले हैं। लेकिन गौतम गंभीर के टीम इंडिया के हेड कोच बनने की शुरुआत ही एक अनचाहे रिकॉर्ड से होती है और इसके बाद तो भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछले 2 साल के उनके कोचिंग कार्यकाल में एक से एक अप्रत्याशित परिणामों को झेला है।

गुरु गंभीर के कोचिंग कार्यकाल का पूरा रिपोर्ट कार्ड

टीम इंडिया ने गौतम के काल में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से लेकर एशिया कप 2025 जैसे बड़े मल्टीनेशन टूर्नामेंट जीते, इसके बाद आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भी अपने नाम किया। लेकिन इन सुनहरी यादों के साथ ही कुछ ऐसी चुभने वाली हार मिली है, जिसे फैंस ने पिछले कुछ दशकों से अनुभव नहीं किया था। तो चलिए इस खास आर्टिकल में आपको गौतम गंभीर के काल में टीम इंडिया को मिले झटकों के बारे में बताते हैं।

 # आयरलैंड के खिलाफ इतिहास में मिली पहली हार (2026)

भारतीय क्रिकेट टीमको आयरलैंड जैसी कमजोर टीम ने उनके घर में खेले गए टी20 मैचों में लगातार 2 मैचों में हराकर हैरान कर दिया। टी20 वर्ल्ड कप की चैंपियन भारत के लिए ये परिणाम किसी बुरे सपने से कम नहीं है।

# 16 लगातार टी20 सीरीज के अजेय सफर पर लगा ब्रेक (2026)

2024 और 2026 में लगातार 2 बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब पर कब्जा करने वाली टीम इंडिया ने पिछले कुछ समय से इस फॉर्मेट में अपना रूतबा दिखाया है और हर एक विरोधी टीम को पटका है, लेकिन आयरलैंड से भारत को सीरीज में 0-2 से क्लीन स्वीप करना पड़ा है और इसके साथ ही टीम इंडिया की 16 टी20 सीरीज से चल रहे विनिंग स्ट्रीट पर विराम लग गया।

# 2019 के बार पहली बार क्लीन स्वीप (2026)

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया पिछले कुछ समय से बेताज बादशाह साबित हुई है। भारत ने हर जगह जाकर सीरीज जीती है। लेकिन 2019 के बाद भारत को पहली बार टी20 बाइलेट्रल सीरीज में क्लीन स्वीप जैसी शर्मनाक हार का सामना आयरलैंड के खिलाफ करना पड़ा।

# न्यूजीलैंड से मिली घर में पहली बार वनडे सीरीज में हार (2026)

साल 2026 की शुरुआत में न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर थी। दोनों ही टीमों के बीच खेली गई वनडे सीरीज में भारत को कीवी टीम ने करारी शिकस्त दी। भारत के लिए अपने घर में इतिहास में पहली बार न्यूजीलैंड से किसी वनडे सीरीज में हार का मुंह देखना पड़ा।

# 25 साल के इतिहास में पहली बार घर में लगातार 2 टेस्ट सीरीज हार (2025)

टीम इंडिया ने पिछले करीब ढाई दशक से कभी भी अपने घर में लगातार 2 टेस्ट सीरीज में मात नहीं खाई थी, लेकिन गौतम गंभीर के काल में ये भी हो गया और भारत को अपने घर में न्यूजीलैंड (2024) और दक्षिण अफ्रीका (2025) के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा।

# दक्षिण अफ्रीका ने 1999 के बार भारत में जीती टेस्ट सीरीज (2025)

दक्षिण अफ्रीका की टीम पिछले 25 साल से ज्यादा वक्त से भारत में एक अदद टेस्ट सीरीज जीतने के लिए तरस रही थी, लेकिन फिर 2025 में प्रोटियाज टीम ने भारतीय टीम को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार खेल दिखाते हुए 2-0 से भारतीय टीम को हरा दिया और वो 1999 के बाद भारत में पहली बार कोई टेस्ट सीरीज जीतने में सफल रहे।

# BGT में पिछले 10 साल में पहली बार सीरीज गंवाईं (2025)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाई प्रोफाइल टेस्ट सीरीज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम को 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हार मिली थी, इसके बाद टीम इंडिया ने 2017 में अपने घर में सीरीज जीती और इसके बाद वो लगातार 2023 तक इस सीरीज में जीत दर्ज करती रही, लेकिन आखिर में गौतम गंभीर के अंडर 2024-25 में टीम इंडिया के BGT में चले आ रहे 10 साल के अजेय क्रम पर ब्रेक लगा।

# भारत को घर में इतिहास में पहली बार टेस्ट में करना पड़ा क्लीक स्वीप का सामना (2024)

न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को 2024 में भारत में आकर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हरा दिया। भारतीय टीम को अपने घर में टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था।

# न्यूजीलैंड से 36 साल में पहली बार मिली घर में टेस्ट मैच में मात (2024)

भारतीय टीम का अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में जबरदस्त दबदबा रहा है। इसका बड़ा उदाहरण ये देखने को मिला कि 2024 से पहले 36 साल तक कीवी टीम के खिलाफ भारतीय टीम कोई टेस्ट मैच नहीं हारी थी, लेकिन फिर 2024 में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड से ना सिर्फ टेस्ट मैच हारना पड़ा, बल्कि सीरीज में भी मात खाई।

# घर में पहली बार 50 से कम स्कोर पर ऑलआउट (बनाम न्यूजीलैंड, 2024)

भारतीय टीम घर में कभी इतना शर्मनाक नहीं खेली, जितना न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरू टेस्ट में खेली। 2024 में टेस्ट सीरीज में बेंगलुरु में खेले गए टेस्ट मैच में पहली पारी में भारतीय टीम सिर्फ 45 रन के स्कोर पर ढेर हो गई और ये टीम इंडिया का अपने घर में सबसे कम टोटल बना।

# 27 साल बाद श्रीलंका से बाइलेट्रल वनडे सीरीज में हार (2024)

गौतम गंभीर के कोचिंग कार्यकाल की शुरुआत श्रीलंका दौरे से 2024 में हुआ था, जहां भारत को 3 मैचों की वनडे सीरीज में श्रीलंका से करारी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम श्रीलंका से 1997 के बाद पहली बार कोई वनडे सीरीज हारा।

टैग:India

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में