ICC ODI World Cup 2027 के लिए श्रीलंका की प्रेडिक्टेड प्लेइंग-11
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए सभी टीमें अभी से तैयारियों में व्यस्त हैं। जिसमें एशिया की एक बार की वर्ल्ड चैंपियन श्रीलंका क्रिकेट टीम भी उलटफेर करने के लिए बेताब दिख रही है।

Sri Lanka predicted playing XI ICC ODI World Cup 2027: दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के अगले एडिशन का आयोजन किया जा रहा है। 2027 में होने वाले वनडे फॉर्मेट के इस सबसे बड़े महाकुंभ के लिए एशिया की एक और वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी श्रीलंका की टीम भी तैयार है और ये टीम इस टूर्नामेंट में बड़ी टीमों को सेटबैक करने का माद्दा रखती है।
भारत के बाद एशिया की सबसे अच्छी टीमों में से एक श्रीलंका क्रिकेट टीम अपने दूसरे खिताब की तलाश में है। 1996 में वर्ल्ड कप जीतने के बाद इस टीम का कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है। लंका ने 2011 के फाइनल में जरूर जगह बनाई थी, लेकिन वहां उन्हें भारत से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से वो टीम कई संघर्ष से गुजरी है, लेकिन इस बार वो उटलफेर का शिकार बनाने की कोशिश में उतरेगी। चलिए आपको इस आर्टिकल में ICC ODI World Cup 2027 के लिए श्रीलंका की प्रेडिक्टेड प्लेइंग-11 के बारे में बताते हैं।
ओपनर्स- पाथुम निसंका, कामिल मिसारा
श्रीलंका की टीम वैसे तो दावेदार की सूची में शामिल नहीं है। इस टीम में काफी ज्यादा काम करने की जरूरत तो है, लेकिन टीम के पास कुछ बेहतरीन बल्लेबाज हैं, जिसमें श्रीलंकाई टीम के ओपनर्स के रूप में पाथुम निसंका जैसा काबिल खिलाड़ी है। निसंका ने अपने करियर में अब तक बहुत ही जबरदस्त छाप छोड़ी है। उनका साथ देने के लिए युवा बल्लेबाज कामिल मिसारा हो सकते हैं। इस खिलाड़ी ने भी अपने छोटे से करियर में काफी प्रभावित किया है।
मिडिल ऑर्डर- कुसल मेंडिस, पवन रत्नानायके
किसी भी टीम के लिए मिडिल ऑर्डर सबसे अहम कड़ी साबित होती है। जिसके लिए श्रीलंका की टीम में कुछ बल्लेबाज ऐसे हैं, जो अपना प्रभाव छोड़ सकते हैं। इस टीम के मध्यक्रम की सबसे बड़ी ताकत कप्तान कुसल मेंडिस हो सकते हैं। मेंडिस का साथ देने के लिए युवा बल्लेबाज पवन रत्नानायके हैं, जिनसे काफी उम्मीदें हैं। ये दोनों ही बल्लेबाज टीम के लिए अहम माने जा रहे हैं।
ऑलराउंडर्स- चरिथ असालंका, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका
श्रीलंका की टीम में वर्ल्ड कप के लिए ऑलराउंडर्स की लिस्ट में कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं। इस टीम में मिडिल ऑर्डर के साथ ही ऑलराउंडर्स के विकल्प के रूप में पूर्व कप्तान चरिथ असालंका मौजूद हैं, जो बैटिंग करने के साथ ही स्पिन गेंदबाजी विकल्प देते हैं, तो वहीं टीम में कामिंदु मेंडिस भी वैसा ही कुछ करते हैं और इसके अलावा अनुभवी खिलाड़ी दासुन शनाका हैं, वो टीम में पेस बॉलिंग भी करते हैं, तो वहीं फिनिशर का रोल भी अदा कर सकते हैं।
वर्ल्ड कप 2027 में श्रीलंका की टीम में तेज गेंदबाजी यूनिट पर थोड़ा सा अनुभव की कमी हैं, हालांकि टीम के पेस अटैक में टैलेंट की कमी नहीं है। इस टीम में स्पिन बॉलिंग में तो वानिंदु हसरंगा प्रमुख भूमिका अदा करेंगे, तो वहीं तेज गेंदबाजी में ईशान मलिंगा, दुष्मंथा चमीरा और दिलशान मदुशंका हो सकते हैं। मदुशंका की जगह वो मथीसा पथिराना का भी यूज कर सकते हैं।
पाथुम निसंका, कामिल मिसारा, कुसल मेंडिस (विकेटकपर, कप्तान), पवन रत्नानायके, चरिथ असालंका, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिन्दु हसरंगा, ईशान मलिंगा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका