CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-CPL2653.2 +2.89%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-CPL2653.2 +2.89%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%
खबर

भारत का एक परिवार...दो भाई... एक ने पहनी स्वीडन की जर्सी, दूसरे ने किया आयरलैंड के लिए डेब्यू

आयरलैंड क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ खेली जा रही टी20 इंटरनेशनल सीरीज में जय मूंदड़ा को टीम में मौका दिया और 26 जून, शुक्रवार को इस तेज गेंदबाज को डेब्यू कराया।

Ajay Mundra and Jai Mundra
Ajay Mundra and Jai Mundra

Cricket journey of Rajasthan's Ajay Mundra and Jai Mundra: भारत का एक ही परिवार... दो भाई... और दो भारत के बाहर अलग-अलग देशों की जर्सी। क्रिकेट में ऐसी कहानियां बहुत कम देखने को मिलती हैं। लेकिन राजस्थान की राजधानी जयपुर के करीब टोंक के जय मूंदड़ा और अजय मूंदड़ा की यह कहानी इसी को बयां करती है।

राजस्थान के टोंक के दो भाई, यूरोपियन टीम से किया डेब्यू

आयरलैंड क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ खेली जा रही टी20 इंटरनेशनल सीरीज में जय मूंदड़ा को टीम में मौका दिया और 26 जून, शुक्रवार को इस तेज गेंदबाज को डेब्यू कराया। जय मूंदड़ा राजस्थान के उसी परिवार से आते हैं, जिनका एक बेटा पहले से ही यूरोपियन टीम स्वीडन की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहा है।

जय मूंदड़ा ने आयरलैंड के लिए किया डेब्यू

जय मूंदड़ा ने राजस्थान के लिए अंडर-14 लेवल पर खेला। उन्हें क्रिकेट के साथ ही पढ़ाई का भी शौक रहा। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वह साल 2021 में हाई एजुकेशन के लिए आयरलैंड पहुंचे। वहां उन्होंने क्लब क्रिकेट खेलना शुरू किया और लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए घरेलू क्रिकेट में अपनी जगह बनाई। 2025 में उन्हें आयरलैंड की नागरिकता मिली और फिर राष्ट्रीय टीम का दरवाजा खुल गया।

 भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में जय मूंदड़ा को आयरलैंड की ओर से इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिला और उन्होंने इस मौके को यादगार बना दिया। जय ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की पहली ही गेंद पर विकेट लेकर इतिहास रच दिया। उनके शिकार बने भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन। इसके बाद में उन्होंने शिवम दुबे का विकेट भी लिया और अपने पहले मैच में 2 विकेट लेकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

 जय मूंदड़ा का क्रिकेट सफर भी बेहद प्रेरणादायक रहा। टोंक से शुरू हुआ उनका सफर चेन्नई में इंजीनियरिंग, फिर आयरलैंड में पढ़ाई और क्लब क्रिकेट से होता हुआ इंटरनेशनल क्रिकेट तक पहुंचा। घरेलू टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी के दम पर उन्हें आयरलैंड टीम में जगह मिली।

जय के ताऊ के लड़के अजय मूंदड़ा स्वीडन का करते हैं प्रतिनिधित्व

वहीं जय मूंदड़ा से पहले उनके ताऊजी के लड़के अजय मूंदड़ा ने यूरोप का रूख कर लिया था। 34 साल के हो चुके अजय मुंदड़ा ने साल 2024 में स्वीडन के लिए पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला। वो एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और अब तक स्वीडिश टीम के लिए अपने करियर में जिसमें 30 के करीब की औसत से 793 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतकीय पारियां खेली।

टैग:Ireland

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में