CSE
Toss Index543.6 −3.11%Match Index764.8 +4.27%TIX-CPL2663.5 −3.11%TIX-AVII26101.7 +1.66%TIX-SAWT26111.1 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3612 ML vs UAE +0.00%M3611 BT vs GAW +0.00%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%M3607 BT vs JK −1.29%M3606 GAW vs TKR −0.17%M3605 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3604 NAM vs SA +4.27%M3603 BT vs SNP −1.98%Toss Index543.6 −3.11%Match Index764.8 +4.27%TIX-CPL2663.5 −3.11%TIX-AVII26101.7 +1.66%TIX-SAWT26111.1 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3612 ML vs UAE +0.00%M3611 BT vs GAW +0.00%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%M3607 BT vs JK −1.29%M3606 GAW vs TKR −0.17%M3605 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3604 NAM vs SA +4.27%M3603 BT vs SNP −1.98%
खबर

टेस्ट क्रिकेट इतिहास की 5 सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी, लिस्ट में भारत की दो जोड़ियां शुमार

टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप में वर्ल्ड क्रिकेट की कई जोड़ियां शुमार हैं, जिसमें भारत से भी 2 ओपनिंग पार्टनरशिप टॉप-5 में शामिल है।

Biggest Opening Partnership
Biggest Opening Partnership

Biggest Opening Partnership in Test History: क्रिकेट गलियारों में बढ़ते सफर के बीच एक से एक ऐतिहासिक कारनामें देखने को मिलते हैं। बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी में रिकॉर्ड लिस्ट के बीच टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग पार्टनरशिप में रनों के अंबार देखने को मिले हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी की लिस्ट में कई दिग्गज बल्लेबाजों की शुमार है। जिसमें टॉप-5 की बात करें तो इसमें 2 जोड़ियां तो भारत से ही आती है। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारी की टॉप-5 जोड़ियों के बारे में बताते हैं।

 #5. बिल लॉरी और बॉब सिम्पसन (ऑस्ट्रेलिया)- 382 रन- बनाम वेस्टइंडीज, 1965

ऑस्ट्रेलियाकी पूर्व में दिग्गज सलामी जोड़ी रही बिल लॉरी और बॉब सिम्पसन के नाम ओपनिंग करते हुए टेस्ट क्रिकेट में ऐतिहासिक कारनामा है। इन दोनों ही ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने लॉंग फॉर्मेट में साल 1965 में बड़ा कमाल किया था, जहां वेस्टइंडीज के ब्रिजटाउन में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए एक टेस्ट मैच में पहले विकेट के लिए 382 रनों की यादगार साझेदारी की थी। 

 #4. ग्लेन टर्नर और टेर्री जार्विस (न्यूजीलैंड)- 387 रन- बनाम वेस्टइंडीज, 1972

 टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप करने की लिस्ट में एक नाम न्यूजीलैंड की जोड़ी का भी शामिल है। कीवी टीम के पूर्व में दिग्गज बल्लेबाज रहे ग्लेन टर्नर और टेर्री जार्विस ने कैरेबियाई सरजमीं पर 1972 में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। इस जोड़ी ने जॉर्जटाउन में खेले गए टेस्ट मैच में पहले विकेट के लिए 387 रन की साझेदारी की थी।

 #3. वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ (भारत)- 410 रन- बनाम पाकिस्तान, 2006

 भारतके पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग अपने दौर में टेस्ट क्रिकेट के अलग ही बल्लेबाज रहे हैं। वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के नाम टेस्ट में सबसे बड़ी साझेदारी करने की लिस्ट में तीसरा स्थान है। साल 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में इन दोनों ही दिग्गज बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 410 रनों की साझेदारी की थी।  

 #2. वीनू मांकड़ और पंकज रॉय (भारत)- 413 रन- बनाम न्यूजीलैंड, 1956

 रेड बॉल फॉर्मेट में सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप में भारतीय जोड़ी दूसरे नंबर पर है। पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रहे वीनू मांकड़ और पंकज रॉय ने साल 1956 में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने चेन्नई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में 413 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी। उनका ये रिकॉर्ड 50 से भी ज्यादा साल तक बना रहा था। आज भी ये जोड़ी इस मामले में दूसरे नंबर पर आती है।  

 #1. नील मैकेंजी और ग्रीम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका)- 415 रन बनाम बांग्लादेश, 2008

 टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका की जोड़ी नील मैकेंजी और ग्रीम स्मिथ के नाम है। इस दोनों ही दिग्गज बल्लेबाजों ने 2008 में ये मुकाम हासिल किया था। बांग्लादेश के खिलाफ उनके ही घर में चंटगांव में खेले गए टेस्ट मैच में इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 415 रनों की मैराथन साझेदारी कर इतिहास रचा था। ये रिकॉर्ड आज भी कायम है।

 

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 267 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में