CSE
Toss Index543.6 −3.11%Match Index764.8 +4.27%TIX-CPL2663.5 −3.11%TIX-AVII26101.7 +1.66%TIX-SAWT26111.1 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3612 ML vs UAE +0.00%M3611 BT vs GAW +0.00%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%M3607 BT vs JK −1.29%M3606 GAW vs TKR −0.17%M3605 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3604 NAM vs SA +4.27%M3603 BT vs SNP −1.98%Toss Index543.6 −3.11%Match Index764.8 +4.27%TIX-CPL2663.5 −3.11%TIX-AVII26101.7 +1.66%TIX-SAWT26111.1 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3612 ML vs UAE +0.00%M3611 BT vs GAW +0.00%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%M3607 BT vs JK −1.29%M3606 GAW vs TKR −0.17%M3605 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3604 NAM vs SA +4.27%M3603 BT vs SNP −1.98%
खबर

ICC ODI World Cup 2027 के लिए वेस्टइंडीज की प्रेडिक्टेड प्लेइंग-11

वनडे वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे पहली चैंपियन और 2 बार खिताब उठा चुकी वेस्टइंडीज की टीम आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए पूरी तरह से तैयार है।

ODI World Cup 2027
ODI World Cup 2027

West Indies predicted playing XI ICC ODI World Cup 2027: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की मेजबानी अफ्रीकी सरजमीं पर होने जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले इस महाकुंभ को लेकर धीरे-धीरे टीमों की तैयारियां अपनी रफ्तार पकड़ रही हैं और इसी में एक टीम वेस्टइंडीज भी अपना दम भरने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

 ICC ODI World Cup 2027 के लिए वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग-11

 वनडे वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे पहली चैंपियन और 2 बार खिताब उठा चुकी वेस्टइंडीज की टीम पिछले करीब 2 दशकों से संघर्ष ही कर रही है। इस टीम ने वनडे में कुछ ज्यादा बड़ा नहीं किया है, लेकिन इस बार कैरेबियाई टीम नए जोश और उत्साह के साथ तैयार खड़ी है। चलिए आपको इस आर्टिकल में ICC ODI World Cup 2027 के लिए वेस्टइंडीज की प्रेडिक्टेड प्लेइंग-11 के बारे में बताते हैं।

 ओपनर्स- जॉन कैम्पबेल, ब्रैंडन किंग

वेस्टइंडीजकी टीम में काफी समय से बहुत ज्यादा बदलाव देखने को मिलते रहे हैं, ऐसे में उनकी टीम का ओपनिंग पेयर भी काफी अस्थिर रहा है। अगर वनडे वर्ल्ड कप 2027 की बात करें तो उनकी टीम के लिए पारी की शुरुआत करने का मौका ब्रैंडन किंग जैसे अनुभवी बल्लेबाज के साथ जॉन कैंपबेल को मिल सकता है। ये दोनों ही बल्लेबाज इस टीम के लिए अच्छी शुरुआत की उम्मीद बन सकते हैं।

मिडिल ऑर्डर- कीसी कार्टी, शाई होप

मिडिल ऑर्डर वनडे फॉर्मेट में किसी भी टीम के लिए बहुत बड़ा फैक्टर होता है। कैरेबियाई टीम के मध्यक्रम में वो जान नहीं है, लेकिन फिर भी टीम के पास युवा होनहार बल्लेबाज कीसी कार्टी और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। शाई होप इस टीम में पिछले काफी समय से खेल रहे हैं और कप्तानी के साथ ही उन पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है, तो वहीं कीसी कार्टी का भी योगदान अहम होगा।

ऑलराउंडर्स- शेरफन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड

वेस्टइंडीज की टीम में हमेशा से ही ऑलराउंडर्स की भरमार रही है। इस टीम के पास गेंद और बल्ले दोनों से दमखम दिखाने वाले कुछ खिलाड़ी मौजूद हैं, जो वर्ल्ड कप में टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। इस लिस्ट में शेरफन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज और रोमारियो शेफर्ड जैसे खिलाड़ी हैं। इनमें से शेरफन रदरफोर्ट और रोमारियो शेफर्ड पेस बॉलिंग ऑलराउंडर हैं, तो वहीं रोस्टन चेज स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर हैं।

गेंदबाज- अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जायडन सील्स

 वर्ल्ड क्रिकेट में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम पिछड़ तो रही है, लेकिन इस टीम के पास बॉलिंग अटैक में पेस बैटरी बड़ी खतरनाक है। टीम के पास अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ और जायडन सील्स जैसी बेहतरीन तिकड़ी मौजूद है। इन तीनों ही गेंदबाजों के पास पेस काफी शानदार है और दक्षिण अफ्रीका की पिच पर उन्हें जबरदस्त मदद मिल सकती है, तो वहीं टीम में रोस्टन चेज के साथ प्रमुख स्पिन गेंदबाज के रूप में अकील हुसैन होंगे।

 वेस्टइंडीज की संभावित एकादश एक नजर में

जॉन कैम्पबेल, ब्रैंडन किंग, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान, विकेटकीपर), शेरफन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जायडन सील्स

 

 

 

 

 

टैग:West Indies

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 236 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में