CSE
Toss Index637.7 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 +2.49%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%Toss Index637.7 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 +2.49%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%
खबर

3 बड़े कारण क्यों वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर नहीं मिलना चाहिए डेब्यू का मौका

बिहार के 15 साल के लड़के वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में मौका मिला है।

Indian Cricket Team
Indian Cricket Team

Vaibhav Suryavanshi on the Ireland-England tour:  टीम इंडिया इस वक्त आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर है। इस दौरान भारतीय टीम आयरलैंड और इंग्लैंड से लिमिटेड ओवर्स की सीरीज खेलने जा रही है और यहां होने वाली टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए 15 साल के सनसनी बन चुके वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला है। 

वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर क्यों नहीं मिलना चाहिए मौका? 

आईपीएल में धमाका करने वाले वैभव सूर्यवंशी के पास सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका है। बिहार के इस होनहार लड़के को इंटरनेशनल क्रिकेट में देखने को लेकर हर किसी के मन में जबरदस्त उत्साह है, लेकिन कुछ ऐसे कारण हैं जिससे इस लड़के को फिलहाल आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर डेब्यू का मौका नहीं मिलना चाहिए। चलिए आपको इसकी 3 वजह बताते हैं। 

#1. अभिषेक शर्मा या संजू सैमसन को ओपनिंग से हटाना मुश्किल

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन जीत के सबसे बड़े सूत्रधार रहे थे। इन दोनों ही बल्लेबाजों के बीच कमाल का तालमेल देखने को मिला था और दोनों ने कई बार जबरदस्त शुरुआत दिलाई है। इस जोड़ी ने जिस तरह से अपना योगदान दिया है, उसे देखते हुए दोनों में से किसी को भी बाहर बैठाना काफी मुश्किल होगा और ऐसे में वैभव सूर्यवंशी की तरफ फिलहाल नहीं देखना चाहिए। 

#2. इतनी कम उम्र में नहीं डालना चाहिए इंटरनेशनल का दबाव

वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 15 साल के हैं और आईपीएल में बड़े-बड़े गेंदबाजों के छक्के छुड़ा चुके हैं। उन्होंने इस टी20 लीग में कई गेंदबाजों की खूब धुलाई की है। इसके आधार पर तो वैभव सूर्यवंशी को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिलना चाहिए, लेकिन आईपीएल एक क्लब क्रिकेट की श्रेणी में आता है, और इंटरनेशनल क्रिकेट की एक अलग परिस्थिति होती है। ऐसे बड़े मंच पर अच्छे से अच्छे प्रतिभाशाली खिलाड़ी पर दबाव रहता है। इस वजह से सिर्फ 15 साल की छोटी सी उम्र में वैभव सूर्यवंशी को फिलहाल इस दबाव में नहीं डालना चाहिए।

#3. विदेश के बजाय भारत की कंडीशन में डेब्यू कराना ज्यादा सही

इंटरनेशनल क्रिकेट का लेवल अपने आप में बहुत बड़ा और खास होता है। इस लेवल पर डेब्यू और वो भी विदेसी कंडीशन में ये किसी भी खिलाड़ी के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण होता है। वैभव सूर्यवंशी का सेलेक्शन आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर जरूर हुआ है, लेकिन यहां वो अपने आपको किस तरह से ढाल पाते हैं, ये देखना दिलचस्प होगा। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को फिलहाल इस दौरे पर टीम में बनाए रखे और उन्हें इस तरह की परिस्थितियों में ढलने दे और यहां की बजाय भारत में डेब्यू कराएं तो उनके लिए अच्छा होगा।  

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में