CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत से दुखद खबर, चयन न होने से निराश क्रिकेटर ने की आत्महत्या

IPL 2026 के बीच पुडुचेरी ट्रायल्स के बाद चयन न होने से निराश 19 वर्षीय क्रिकेटर ने आत्महत्या कर ली, जिससे क्रिकेट जगत में शोक है।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
पुडुचेरी ट्रायल्स के बाद टीम में चयन न होने से निराश 19 वर्षीय क्रिकेटर ने आत्महत्या की
पुडुचेरी ट्रायल्स के बाद टीम में चयन न होने से निराश 19 वर्षीय क्रिकेटर ने आत्महत्या की

19 year old cricketer suicide: IPL 2026 की हलचल के बीच क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पुडुचेरी में 19 वर्षीय युवा क्रिकेटर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खिलाड़ी हाल ही में पुडुचेरी टी20 टीम के चयन ट्रायल्स में शामिल हुई थी, लेकिन फाइनल लिस्ट में उनका नाम नहीं आ सका। इसके बाद वह काफी निराश बताई जा रही थीं। 

ट्रायल्स के बाद नहीं मिला टीम में मौका

रिपोर्ट के अनुसार, मृतक क्रिकेटर की पहचान एंजेल गंगवानी के रूप में हुई है। वह पुडुचेरी में क्रिकेट ट्रेनिंग ले रही थीं और अपने खेल को लेकर काफी गंभीर थीं। उन्होंने थुथिपेट में हुए चयन ट्रायल्स में हिस्सा लिया था, लेकिन फाइनल लिस्ट में जगह बनाने में असफल रहीं। इससे उन्हें काफी निराशा हुई और लोगों से दूरी बनाने लगी थीं।

एंजेल पिछले दो साल से पुडुचेरी में रह रही थीं। वह वेलरामपेट के एक निजी कॉलेज में बीबीए सेकेंड ईयर की छात्रा थीं और साथ ही क्रिकेट की ट्रेनिंग भी कर रही थीं। उनके पिता कश्मीर कुमार GST सुपरिंटेंडेंट हैं और परिवार पिछले कई सालों से चेन्नई में रह रहा था।

कोच ने संपर्क करने की कोशिश की

रिपोर्ट में बताया गया है कि खिलाड़ी बुधवार रात अभ्यास के बाद अपने कमरे पर लौटी थीं। देर रात उनके कोच ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कोच उनके कमरे पर पहुंचे और मामले की जानकारी सामने आई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच Sameer Rizvi पर Yesha Sagar को धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का आरोप, बिकिनी फोटोज डिलीट करवाने का भी दावा

युवा खिलाड़ियों पर बढ़ता दबाव

यह घटना एक बार फिर बताती है कि घरेलू और युवा स्तर के खिलाड़ियों पर चयन, प्रदर्शन और करियर को लेकर कितना दबाव होता है। बड़े टूर्नामेंट और चमकदार क्रिकेट करियर के पीछे संघर्ष, अनिश्चितता और मानसिक तनाव की भी बड़ी भूमिका होती है।

कई युवा खिलाड़ी टीम में जगह न मिलने को सिर्फ खेल से जुड़ा झटका नहीं, बल्कि निजी असफलता की तरह महसूस करने लगते हैं। ऐसे में कोच, परिवार और क्रिकेट सिस्टम की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि खिलाड़ियों को मानसिक रूप से भी मजबूत सपोर्ट मिले।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में