CSE
Toss Index637.0 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3601 NAM vs SA +0.00%M3600 GAW vs ABF +0.00%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%Toss Index637.0 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3601 NAM vs SA +0.00%M3600 GAW vs ABF +0.00%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%
ताजा खबर

2026 में वनडे का असली बादशाह कौन? सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

वनडे क्रिकेट में इस साल कुछ ऐसे बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने बल्ले से खूब धूम मचाई है। अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप से पहले बल्लेबाजों की फॉर्म से उनकी टीम को भी फायदा मिल सकता है।

Most runs in the ODI format in 2026
Most runs in the ODI format in 2026

Most runs in the ODI format in 2026: वनडे वर्ल्ड कप 2027 में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है और क्रिकेट की दुनिया में इसकी तैयारियां धीरे-धीरे तेज होती जा रही हैं। ऐसे में हर टीम अपने उन बल्लेबाजों पर नजर रख रही है, जो बड़े टूर्नामेंट में मैच का रुख अकेले बदलने की क्षमता रखते हैं। साल 2026 में वनडे क्रिकेट में भी कुछ बल्लेबाजों ने अपने बल्ले से ऐसा धमाल मचाया है कि उनकी फॉर्म ने वर्ल्ड कप से पहले विरोधी टीमों की टेंशन बढ़ा दी है।

इस साल वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट पर नजर डालें तो यहां ऐसे नाम दिखाई देते हैं, जिन्होंने लगातार रन बनाकर अपनी टीम को मजबूती दी है। किसी ने शतक पर शतक जमाए, तो किसी ने मुश्किल परिस्थितियों में लंबी पारियां खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। तो चलिए 2026 में अब तक वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं।

#1. शुभमन गिल — 561 रन

भारत के शुभमन गिल इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 9 मैचों में 561 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ 154 रन की बड़ी पारी खेली थी। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने 80, 31 और 77 रन की पारियां खेलकर अपनी शानदार फॉर्म का प्रदर्शन किया।

#2. जो रूट — 496 रन

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट इस लिस्ट में 496 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस साल सिर्फ 6 वनडे मैचों में ये रन बनाए हैं। श्रीलंका के खिलाफ जनवरी में रूट ने 75, 61 और नाबाद 111 रन की शानदार पारियां खेलीं। इसके बाद भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उनके बल्ले से खूब रन निकले।

#3. तंजीद हसन — 486 रन

बांग्लादेश के युवा बल्लेबाज तंजीद हसन 486 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस साल 12 वनडे मैच खेले हैं और लगातार शानदार पारियों के दम पर टॉप-5 में अपनी जगह बनाई है। तंजीद ने अपनी बल्लेबाजी से इस साल वनडे क्रिकेट में खासा प्रभाव छोड़ा है।

#4. डेरिल मिचेल — 473 रन

न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल इस लिस्ट में 473 रन के साथ चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने सिर्फ 6 मैचों में ये रन बनाए हैं। मिचेल ने इस साल वनडे में लगातार अच्छी बल्लेबाजी की है और उनकी इसी शानदार फॉर्म ने उन्हें दुनिया के टॉप रन स्कोरर्स में शामिल कर दिया है।

यह भी पढ़े- 7 खिलाड़ियों की छुट्टी से PAK में मचा हड़कंप, अब बाबर आजम ने दिया बड़ा बयान!

#5. दीपेंद्र सिंह ऐरी — 444 रन

नेपाल के स्टार ऑलराउंडर दीपेंद्र सिंह ऐरी 444 रन के साथ पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने इस साल 12 वनडे मैचों में ये रन बनाए हैं। नेपाल के लिए दीपेंद्र ने बल्ले से लगातार महत्वपूर्ण योगदान दिया है और इसी शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने वनडे के टॉप-5 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में जगह बनाई है।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 274 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में