CSE
Toss Index637.0 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3601 NAM vs SA +0.00%M3600 GAW vs ABF +0.00%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%Toss Index637.0 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3601 NAM vs SA +0.00%M3600 GAW vs ABF +0.00%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%
ताजा खबर

7 खिलाड़ियों की छुट्टी से PAK में मचा हड़कंप, अब बाबर आजम ने दिया बड़ा बयान!

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है और टीम के प्रदर्शन के बाद जबरदस्त उथल-पुथल मची है। पिछले ही दिनों बोर्ड से सीरीज के बीच में 7 खिलाड़ियों को घर भेज दिया था।

Babar Azam's statement on Pakistan cricket
Babar Azam's statement on Pakistan cricket

Babar Azam's statement on Pakistan cricket: पाकिस्तान क्रिकेट टीम में पिछले ही दिनों एक ऐसा फैसला सामने आया है, जिसने इंग्लैंड दौरे के बीच हलचल बढ़ा दी है। टीम से एक-दो नहीं, बल्कि 7 खिलाड़ियों की छुट्टी की खबर ने हर किसी को चौंका दिया था। सवाल सिर्फ इन खिलाड़ियों के बाहर होने का नहीं, बल्कि यह है कि आखिर ऐसा फैसला क्यों लिया गया और इसका असर पाकिस्तान की आगे की रणनीति पर कितना पड़ेगा?

पाकिस्तान के 7 खिलाड़ियों की एक साथ छुट्टी पर बाबर आजम ने तोड़ी चुप्पी

सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस पूरे मामले के बीच इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की कप्तानी संभाल रहे बाबर आजम से जब इस फैसले को लेकर सवाल किया गया, तो उनका जवाब सुनकर मामला और भी दिलचस्प हो गया। बाबर आजम ने इस 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच से पहले इस मामले को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी और बहुत ही अलग जवाब दिया है।

यह भी पढ़े- 173 रन… 28 बाउंड्री! MI के बल्लेबाज का ऐसा तूफान, टूटते-टूटते बचा गेल का रिकॉर्ड

बाबर ने कहा- PCB ने सोच-समझकर लिया होगा फैसला

बाबर आजम का जवाब बहुत चौंकानें वाला रहा, क्योंकि उन्होंने इस मामले की आहट तक नहीं होने की बात कही है। पाकिस्तानी कप्तान ने साफ शब्दों में बताया कि उनके लिए भी ये खबर दूसरों की तरह की अचानक से सुनने को मिली है। बर्मिंघम में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबर ने कहा कि

"यह मेरे लिए भी खबर थी। मुझे बाद में पता चला। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कुछ सोच-समझकर ही फैसला लिया होगा। इसलिए आप उनसे ही पूछें तो बेहतर होगा।"

रिजवान, सलमान आगा जैसे बड़े खिलाड़ियों समेत 7 की हुई थी छुट्टी

पाकिस्तान के इस फैसले ने इसलिए भी सुर्खियां बटोरीं, क्योंकि रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं। स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के साथ-साथ सलमान आगा और इमाम उल हक को भी टीम से रिलीज कर दिया गया। इनके अलावा आमेर जमाल, अली उस्मान, मुहम्मद अवैस जफर और खुर्रम शहजाद भी उन सात खिलाड़ियों में शामिल रहे, जिन्हें इस फैसले का सामना करना पड़ा। यानी पाकिस्तान ने सिर्फ कुछ खिलाड़ियों को बाहर नहीं किया, बल्कि टीम के कई चर्चित चेहरों को लेकर बड़ा फैसला लिया है, जिसने चयन रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

टैग:Pakistan

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 274 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में